दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है कि पुलिस ने हादसे के बाद से फरार चल रहे डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, परिजनों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। जांच में कंपनी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पकड़ा गया खूनी ड्राइवर: दिल्ली में बेदर्दी से कुचला था चार को, चालक के बाद अब कंपनी भी पुलिस के रडार पर
घटना के समय दो कर्मचारी क्रेन पर, तीन ऑटो में और एक सड़क पर खड़ा था, जबकि एक अन्य कर्मचारी सुधीर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने दबोच लिया है।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत रोड संख्या 13 पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान नोएडा से दिल्ली की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेन के पास मौजूद कर्मचारियों का ऑटो भी डंपर की चपेट में आ गया।
कौन कहां था?
घटना के समय दो कर्मचारी क्रेन पर, तीन ऑटो में और एक सड़क पर खड़ा था, जबकि एक अन्य कर्मचारी सुधीर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने दबोच लिया है।
उमेश (23) - निवासी संगम विहार
प्रवीण (35) - निवासी संगम विहार (एएबी मैटिका कंपनी के कर्मचारी)
सूरज (34) - निवासी मुनिरका (कंपनी में एचआर मैनेजर के रूप में कार्यरत)
अनूप (26) - निवासी संगम विहार (इलाज के दौरान दोपहर में मौत; एएबी मैटिका कंपनी के कर्मचारी)
घायल (2 लोग)
आकाश उर्फ तुषार (20) - निवासी संगम विहार
खेम सिंह (40) - निवासी रोहिणी
मृतकों के परिवार को तीन-तीन लाख रुपये
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डंपर मालिक ने हादसे में जान गंवाने वाले चारों कर्मचारियों के परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई है। वहीं दोनों घायलों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का खर्च भी कंपनी उठाएगी। दोनों का अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिवार की ओर से मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में मुआवजे का दावा दाखिल करने के लिए दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई
दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार के अनुसार, पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त क्रेन, ऑटो और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं। यदि जांच में कंपनी की लापरवाही साबित होती है, तो उसके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।