Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
India Manufacturing Show will organized in Bengaluru
{"_id":"6900d32f8230e1ef8c065f0f","slug":"video-india-manufacturing-show-will-organized-in-bengaluru-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईएमएस 2025 प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में दिखेगी स्वदेशी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईएमएस 2025 प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में दिखेगी स्वदेशी ताकत
राहुल तिवारी
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:59 PM IST
Link Copied
देश में रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से बेंगलुरू में छह से आठ नवंबर तक एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन होगा। आईएमएस 2025 (इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो) भारत की आत्मनिर्भरता के अभियान में रक्षा और एयरोस्पेस निर्माण के नए अध्याय की शुरुआत करेगा। इसमें 450 से अधिक प्रदर्शक, 220 एमएसएमई और कई सरकारी रक्षा उपक्रम भाग लेंगे। आईएमएस फाउंडेशन द्वारा लघु उद्योग भारती, रक्षा मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और कर्नाटक सरकार के सहयोग से आईएमएस 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इनके पदाधिकारियों ने दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में बताया कि प्रदर्शनी में 450 से अधिक प्रदर्शक, 220 एमएसएमई इकाइयां, राज्य मंडप तथा सरकारी रक्षा उपक्रम हिस्सा लेंगे। इस मंच पर देश की रक्षा और एयरोस्पेस उत्पादन क्षमता, तकनीकी नवाचार और स्वदेशी समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। आईएमएस सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुनील देवधर ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है लोकल को ग्लोबल बनाना। इस प्रदर्शनी में देशभर के उद्यमी हिस्सा लेंगे और रक्षा तथा एयरोस्पेस क्षेत्र में भविष्य की नई संभावनाओं की तलाश की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।