Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempt to disrupt the atmosphere in Delhi by posting videos of the violence in Bangladesh

'चार को मार दिया': इंडिया ब्लॉक की रैली के दौरान फैलाया गया था फर्जी वीडियो, बांग्लादेशी कनेक्शन आया सामने

Tue, 03 Nov 2026 07:50 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 03 Nov 2026 07:50 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फर्जी वीडियो में कहा जा रहा था कि दिल्ली पुलिस ने फायरिंग कर दी है और इस फायरिंग में चार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया एक पोस्ट साझा कर फैक्ट चेक में कहा कि ये वीडियो पूरी तरह फर्जी हैं और भारत का नहीं है। 

विज्ञापन
Attempt to disrupt the atmosphere in Delhi by posting videos of the violence in Bangladesh
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली (फाइल फोटो) - फोटो : जी पाल

विस्तार

जंतर-मंतर 1.0 और जंतर-मंतर 2.0 के तरह ही रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस की चलो दिल्ली रैली के दौरान भी सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल कर दिल्ली व देश के माहौल खराब करने का असफल प्रयास किया गया। रैली के दौरान बांग्लादेश में तख्ता पलट के दौरान हुई हिंसा की सोशल मीडिया पर वीडियो डाली गईं।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फर्जी वीडियो में कहा जा रहा था कि दिल्ली पुलिस ने फायरिंग कर दी है और इस फायरिंग में चार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया एक पोस्ट साझा कर फैक्ट चेक में कहा कि ये वीडियो पूरी तरह फर्जी हैं और भारत का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी वीडियो को लेकर कई हैंडल दिल्ली पुलिस के स्कैनर में आ गए हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गुट और कांग्रेस की चलो दिल्ली रैली के दौरान सोशल मीडिया पर भीड़ और जनसैलाब को लेकर कई पुराने वीडियो और एआई जनित तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए। फैक्ट-चेक और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं में इसके अलग-अलग पहलू सामने आए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रैली से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें भारी भीड़ दिखाई दे रही थी। फैक्ट चेक के अनुसोार, यह असल में दिसंबर 2025 में हुई कांग्रेस की एक पुरानी रैली का वीडियो था, जिसे हालिया 1 नवंबर की रैली का बताकर फैलाया गया।

दिल्ली पुलिस ने कहा बांग्लादेश के हैं वीडियो
इस पर दिल्ली पुलिस ने फैक्ट चेक में दो नवंबर को सुबह एक्स पर पोस्ट डाली कि कृपया फर्जी खबरें न फैलाएं। इस पोस्ट में शेयर किया गया वीडियो बांग्लादेश का है और इसका दिल्ली में हो रही घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। गलत और नुकसानदेह जानकारी फैलाना साइबर कानूनों और दंड संहिताओं के तहत एक दंडनीय अपराध है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस वाहन पर नारा लिखने पर प्राथमिकी दर्ज
दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान एक पुलिस वाहन पर स्प्रे पेंट से एक नारा लिखने के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कमला मार्केट थाने में दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें पुलिस वाहन पर स्प्रे पेंट से नारा लिखते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस वाहन पर नारा खिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि नारा लिखने वाला व्यक्ति कौन था और उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। 

अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कानून के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या उसे खराब करने जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में कौन-कौन शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed