Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Demand for safety inspections of medical coaching institutes in Delhi
{"_id":"6a58f05b72985308c00a74e1","slug":"video-demand-for-safety-inspections-of-medical-coaching-institutes-in-delhi-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मेडिकल कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच की मांग, फायमा ने पीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मेडिकल कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच की मांग, फायमा ने पीएम को लिखा पत्र
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशंस (फायमा) ने देशभर के मेडिकल कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली सहित सभी बड़े मेडिकल कोचिंग सेंटरों का तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने और सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है। फायमा ने कहा कि नीट-पीजी, एफएमजीई और आईएनआई-सीईटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्र ऐसे भवनों में पढ़ाई कर रहे हैं, जहां पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन निकास की सुविधा नहीं है। इससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में छात्रों की जान को खतरा हो सकता है। संगठन ने केंद्र सरकार से स्थानीय नगर निकाय और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फायमा ने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्रालय की 2024 की कोचिंग सेंटर नियमन गाइडलाइन का कई संस्थान पालन नहीं कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।