{"_id":"68a6b98b213f4f9cae0bc746","slug":"video-pushta-road-is-in-bad-condition-drivers-are-facing-problems-due-to-potholes-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"50 मीटर में 50 से ज्यादा गड्ढे, पुश्ता मार्ग बदहाल, व्यापार ठप, रोज हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मीटर में 50 से ज्यादा गड्ढे, पुश्ता मार्ग बदहाल, व्यापार ठप, रोज हो रहे हादसे
चमचमाते शहर की खस्ताहाल सड़क ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। मेरठ एक्सप्रेसवे से पर्थला चौक को जोड़ने वाले रास्ते में 50 मीटर की दूरी में 50 छोटे बड़े गड्ढे देखने को मिले। स्थानीय लोग बोले चंद्रमा के धरातल पर दिखने वाले गड्ढे भी इस रोड के गड्ढों के आगे फेल हैं।
यह स्थिति तब है जब नोएडा को प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। बता दें मेरठ एक्सप्रेसवे से सेक्टर 63 छिजारसी से गुजरने वाली पार्थला की ओर जाने वाली पुश्ता रोड इतनी बदहाल स्थिति में हैं कि यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस रोड पर एक से बड़े एक गड्ढे हैं। यह भी तय करना मुश्किल है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क बनाई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब 4 साल से इस रोड की हालत यही है। खास तौर पर बारिश के दिनों यह समस्या और बढ़ जाती है। यहां रोड पर हो चुके बड़े बड़े गड्ढों में जब बारिश का पानी भर जाता है तो इन रास्तों से निकलना तक दूभर हो जाता है। यह भी नहीं पता चलता है कि गड्ढा कितना गहरा है और रास्ता कहां से है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां कई ऐसे ई रिक्शा समेत अन्य वाहन गुजरे जो आगे गड्ढों में फंसकर पलट गए। इससे वाहनों में बैठी सवारी भी चोटिल हो चुकी हैं। बारिशों के दिनों यहां ऐसी घटनाएं आना आम हो चुका है। इतना ही नहीं, मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को पार्थला चौक पहुंचने में जहां 10–20 मिनट लगना चाहिए। रोड पर बड़े बड़े गड्ढे होने से यही दूरी 50–60 मिनट यानी करीब 1 घंटे में तय हो पाती है। सवाल ये कि आखिर कब इन रास्ते को दुरुस्त किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।