{"_id":"6a67399a3c0e5903dd0e1a8e","slug":"video-noida-book-fair-at-the-district-library-adorned-with-new-books-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: नई पुस्तकों से सजा जिला लाइब्रेरी में पुस्तक मेला, शिक्षकों व छात्रों ने जानी किताबों की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: नई पुस्तकों से सजा जिला लाइब्रेरी में पुस्तक मेला, शिक्षकों व छात्रों ने जानी किताबों की दुनिया
डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में सोमवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 के शिक्षक और विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले का भ्रमण किया। छात्रों ने अलग-अलग विषयों की पुस्तकों को देखा और अपनी रुचि के अनुसार किताबों की जानकारी प्राप्त की।
शासन की ओर से छात्रों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से जिला लाइब्रेरी को नई पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें छोटे बच्चों के लिए रोचक कहानियां, चित्र वाली किताबें और ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी शामिल हैं। लाइब्रेरी प्रबंधक के अनुसार बच्चों में शुरुआती उम्र से ही पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए ऐसी पुस्तकों को प्राथमिकता दी जा रही है।
लाइब्रेरी अधिकारियों ने बताया कि नई पुस्तकों को पाठकों की मांग और रुचि के अनुसार शामिल किया जा रहा है। पुस्तक मेले के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मोहित वशिष्ठ, लेक्चरार ऋतु सिंह, लाइब्रेरी इंचार्ज रघुराज भाटी, लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर प्रवीण सिंह, मल्टीटास्किंग स्टाफ स्वाती तिवारी समेत अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।