{"_id":"6a25390cd4200b09cc082eb9","slug":"video-lack-of-facilities-in-hemisphere-society-of-greater-noida-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा की हेमिस्फेयर सोसाइटी में सुविधाओं का अभाव, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा की हेमिस्फेयर सोसाइटी में सुविधाओं का अभाव, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट, पानी, पार्किंग सुविधाएं सोसाइटी में नदारद हैं। सोसाइटी में रहने वाले लोग प्रतिदिन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोसाइटी में काम चलते हुए ही लोगों को कब्जा दे दिया गया। कभी भी कुछ भी ऊपर से गिर जाता है,जिससे निवासियों को जान तक का खतरा है। ये मुद्दे रविवार को डेल्टा एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित द हेमिस्फेयर सोसाइटी के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में उठाए। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में अब तक ऑक्सी नहीं मिला है उसके बाद भी लोगों को कब्जा दे दिया गया कोई भी सुविधा निवासियों को नहीं मिल रही है। निवासियों ने अपने जीवन की मोटी कमाई फ्लैट खरीदने में लगा दी लेकिन उसके बाद भी उनके हाथ खाली हैं।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में पार्किंग तक की सुविधा नहीं है। पार्किंग को लेकर प्रतिदिन लोगों के बीच लड़ाई होती है। सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। अभी हाल ही में एक मजदूर की जान चली गई थी। निवासियों की भी जान के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मांग कि यदि सोसाइटी में काम चल रहा है तो उसे सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जाए। उन्होंने बताया कि लिफ्ट के नहीं चलने पर लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेकर जाना पड़ता है। पांच मंजिल तक पहुंचने के लिए 100 से अधिक सीढ़ी चढ़नी पड़ती हैं। एसटीपी की कोई भी व्यवस्था नहीं है। बिल्डर की ओर से फ्लैट देते समय जो वादे किए गए अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।