{"_id":"6a68c1af8e7ef00eac06b41d","slug":"video-hsiidcs-major-drive-in-manesar-encroachment-removed-from-8-acres-of-government-land-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानेसर में एचएसआईआईडीसी का बड़ा अभियान, 8 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर में एचएसआईआईडीसी का बड़ा अभियान, 8 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
मानेसर। हरियाणा राज्य औद्योगिक एव अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने मंगलवार को सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग लिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो।
एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने बताया कि कब्जा करने वाले लोगों को पहले ही जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था। उन्हें सोमवार तक अपना सामान हटाने का समय दिया गया था। इसके बावजूद कई लोगों ने सरकारी जमीन खाली नहीं की। इसके बाद मंगलवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन पर बनी झुग्गी-झोपड़ियां हटाई गई। इसके अलावा कई जगहों पर रखा कबाड़ भी हटाया गया। वहां पर अस्थायी रूप से बनाए गए निर्माण को भी तोड़ दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में करीब सात से आठ एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। सबसे ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां इसी जमीन पर बनी हुई थी।
अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। जिन जगहों से कब्जा हटाया गया है, वहां जल्द ही बाउंड्री कराई जाएगी। ताकि भविष्य में दोबारा कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा न कर सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।