{"_id":"6ac4b93331190887830a4126","slug":"video-residents-of-la-royale-apartments-staged-a-protest-against-the-builder-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मूलभूत सुविधाओं को तरसे ला रॉयल अपार्टमेंट के निवासी, बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मूलभूत सुविधाओं को तरसे ला रॉयल अपार्टमेंट के निवासी, बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
अहिंसा खंड-2 स्थित कनावनी पुलिया के पास ला रॉयल अपार्टमेंट में मूलभूत सुविधाओं की कमी और अधूरे विकास कार्यों को लेकर मंगलवार सुबह निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी हुए करीब छह साल बीतने के बाद भी सोसायटी में कई जरूरी काम पूरे नहीं किए गए हैं।
निवासियों के एओए अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि सोसायटी की बाउंड्री वॉल का निर्माण अब तक नहीं हुआ है और पार्क भी विकसित नहीं किया गया है। बेसमेंट में शाफ्ट समेत कई संरचनात्मक और तकनीकी कार्य अधूरे पड़े हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिल्डर की ओर से समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
बिजली कटने का भी बना रहता है डर
निवासियों का कहना है कि सोसायटी में पानी, बिजली और लिफ्ट जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुचारु नहीं हैं। लिफ्ट आए दिन खराब हो जाती है। बिजली का बिल समय पर जमा नहीं होने के कारण ऊर्जा निगम की टीम कई बार सोसायटी में पहुंचकर कनेक्शन काटने की चेतावनी दे चुकी है। निवासियों ने बताया कि इंदिरापुरम में सोसायटी होने के बावजूद बिजली कनेक्शन कनावनी गांव से लिया गया है। गांव की बिजली आए दिन बाधित रहती है, जिसके चलते सोसायटी में ज्यादातर समय डीजी सेट से बिजली की आपूर्ति करनी पड़ती है। इससे निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
करोड़ों के फ्लैट, लेकिन गांव जैसी सुविधाएं
ला रॉयल अपार्टमेंट में कुल 218 फ्लैट हैं, जिनमें करीब 180 परिवार रह रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे निवासियों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि बिल्डर और जीडीए अधिकारियों ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं कराया तो वे मजबूर होकर धरने पर बैठेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।