Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Uttarakhand Kranti Dal is preparing for the 2027 assembly elections and will field candidates on all 70 seats
{"_id":"697a36dda06c70f07104898c","slug":"video-uttarakhand-kranti-dal-is-preparing-for-the-2027-assembly-elections-and-will-field-candidates-on-all-70-seats-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा उत्तराखंड क्रांति दल, सभी 70 सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा उत्तराखंड क्रांति दल, सभी 70 सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी
ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में यूकेडी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार से पीछे रखा है, जबकि बाहरी राज्यों से आए लोगों को राज्य में नौकरियों का लाभ मिल रहा है। यूकेडी ने “हर घर चर्चा” और “हर घर पर्चा” अभियान शुरू किया है, जिसके माध्यम से पार्टी अपने मुद्दों को जनता तक पहुंचाएगी। पंकज व्यास ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने लंबे समय तक शासन कर जनता का शोषण किया है, लेकिन अब जनता धीरे-धीरे यूकेडी को समझने लगी है। पार्टी अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी और एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।