फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Triple Murder: Accused Rajkumar Has a Long Criminal History

तिहरा हत्याकांड : हत्यारोपी राजकुमार का है लंबा आपराधिक इतिहास

Fri, 09 Oct 2026 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Triple Murder: Accused Rajkumar Has a Long Criminal History
देहरादून। रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती और घरेलू सहायिका की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी प्लंबर राजकुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ देहरादून के अलग-अलग थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चेन स्नेचिंग से जुड़े दो मामले भी शामिल हैं। इन मामलों में वह जेल जा चुका है। इसके अलावा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी से संबंधित मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला राजकुमार पिछले चार-पांच साल से देहरादून में रह रहा था। वह इंद्रेशनगर क्षेत्र में किराए पर रहता था और प्लंबर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसका विवादों से पुराना नाता रहा है। मोहल्ले के लोगों के बीच भी उसके लड़ाई-झगड़ा करने और नशे के लिए बदनाम होने की बात सामने आई है। यही वजह है कि पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक संपर्कों और गतिविधियों को भी जांच के दायरे में लेकर चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजकुमार के खिलाफ पहला मामला वर्ष 2023 में कोतवाली नगर थाने में दर्ज हुआ था। मुकदमा अपराध संख्या 141/23 में उसके खिलाफ धारा 392 और 411 के तहत कार्रवाई की गई थी। इसी साल कोतवाली नगर में उसके खिलाफ इन्हीं धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 142/23 भी दर्ज हुआ। दोनों मामले लूट और चोरी की संपत्ति से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2024 में उसके खिलाफ तीन और मामले दर्ज हुए। बसंत विहार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 56/24 में आर्म्स एक्ट की धारा 25/4 के तहत कार्रवाई हुई। क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 97/24 में धारा 304 और 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ। वहीं कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 520/24 में धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। अब विष्णुलोक कॉलोनी में छह अक्तूबर को हुए तिहरे हत्याकांड के बाद राजकुमार का यह पूरा आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पूर्व के मामलों में उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।
गुस्से में एक को मारा, फिर जो सामने आया उसे मारता गया
रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी राजकुमार ने वारदात को लेकर चौंकाने वाली बातें बताई हैं। आरोपी के मुताबिक, तीन सौ रुपये कम मेहनताना मिलने पर हुए विवाद से उसे गुस्सा आया और उसने सबसे पहले बुजुर्ग रमेश कपूर पर पेचकस से हमला किया। इसके बाद जो भी उसके सामने आता गया, वह उसे मारता गया। पूछताछ में उसने यह भी कहा कि उसे तीन लोगों की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है।
पुलिस के अनुसार राजकुमार पिछले करीब दो साल से रमेश कपूर और उनकी पत्नी रजनी कपूर के घर प्लंबिंग का काम करता था। वारदात वाले दिन भी वह सुबह से उनके घर पर काम कर रहा था। करीब दस दिन से वह लगातार कपूर दंपती के घर आ रहा था। मंगलवार के दिन काम पूरा होने पर उसने छह सौ रुपये मेहनताना मांगा, लेकिन दंपती ने तीन सौ रुपये देने की बात कही। इसी को लेकर उसका विवाद हुआ और वह गुस्से में वहां से चला गया।
कुछ देर बाद वह दोबारा कपूर दंपती के घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, घर में घुसते ही उसने रमेश कपूर पर पेचकस से हमला कर दिया। इसके बाद उसने रजनी कपूर पर भी वार किए। दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में काम करने वाली शीला वहां पहुंचीं। पुलिस का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंची शीला को भी राजकुमार ने नहीं बख्शा और पेचकस से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

आरोपी को सख्त-से-सख्त सजा मिलने इसके लिए पुलिस गहराई से इस मामले की विवेचना कर रही है। समय से मजबूत साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल हो इसके लिए साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। फॉरेंसिक जांच की जा रही है। प्रयास है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article