फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Party workers should strengthen the organization at the booth level and enhance public outreach: Swaraj

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर जनसंपर्क बढ़ाएं कार्यकर्ता : स्वराज

Fri, 09 Oct 2026 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Party workers should strengthen the organization at the booth level and enhance public outreach: Swaraj
देहरादून। भाजपा उत्तराखंड की सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की मूल शक्ति हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन की प्रभावी उपस्थिति मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ जनसेवा में जुटने का आह्वान किया। बांसुरी स्वराज ने यह बात बृहस्पतिवार को भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

बांसुरी स्वराज ने बृहस्पतिवार को महानगर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और लगातार जनसंपर्क समय की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। बांसुरी स्वराज ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय जितना बेहतर होगा, संगठन उतना ही प्रभावी ढंग से जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इससे पहले महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि सांसद बांसुरी स्वराज के प्रथम आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महानगर संगठन बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने में जुटा है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर सहित पार्टी के प्रदेश और महानगर स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed