{"_id":"6a9907c8f72b4f1a47062de3","slug":"video-operation-hotspot-launched-against-cybercrime-across-four-districts-dehradun-news-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध के खिलाफ चार जिलों में ऑपरेशन हॉटस्पॉट, पुलिस ने कई जगह पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध के खिलाफ चार जिलों में ऑपरेशन हॉटस्पॉट, पुलिस ने कई जगह पर मारा छापा
साइबर अपराधियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेशव्यापी अभियान “ऑपरेशन हॉटस्पॉट” शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर गुरुवार सुबह से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के चिह्नित साइबर हॉटस्पॉट पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। अभियान के तहत साइबर अपराध में संलिप्त संदिग्ध लोगों का बड़े स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस टीमें चिह्नित हॉटस्पॉट पर पहुंचकर घेराबंदी कर रही हैं और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीमें स्थानीय स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों और साइबर अपराध से जुड़े लोगों की जानकारी भी जुटा रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल हो रहे ठिकानों और नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। चारों जिलों में अलग-अलग टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया गया है। सुबह से जारी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का फोकस ऐसे स्थानों पर है, जहां से साइबर ठगी से जुड़े मामलों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई है। अभियान के दौरान संदिग्धों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामदगी और गिरफ्तारियों समेत अन्य विवरण सामने आने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।