Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Dehradun:MP Trivendra Singh Rawat’s elder brother passes away; CM Dhami and former CM Harish Rawat arrive to pay tribute
{"_id":"6aec39fed3694889fe0aff5c","slug":"video-dehradunmp-trivendra-singh-rawats-elder-brother-passes-away-cm-dhami-and-former-cm-harish-rawat-arrive-to-pay-tribute-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने इस दुख की घड़ी में त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर लोगों ने दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत को नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।