{"_id":"6af0d34e1844a400fe0df5c3","slug":"woman-dies-in-collision-between-two-bikes-in-dehradun-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत, दोनों चालक हिरासत में; पटेलनगर में सड़क पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत, दोनों चालक हिरासत में; पटेलनगर में सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Mon, 09 Nov 2026 01:23 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:23 AM IST
सार
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को दो बाइकों ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे पटेलनगर में महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। इस पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि इशरत पत्नी नाजिम, निवासी वाल्मीकि बस्ती संजय कॉलोनी, पटेलनगर पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक कृष्ण (18) निवासी लोहियानगर और रजत निवासी ब्रह्मपुरी चला रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन