{"_id":"6b0198c60b59cb104f0a12f6","slug":"video-dehradun205th-defence-pension-adalat-held-in-dehradun-131-out-of-241-grievances-resolved-on-the-spot-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"देहरादून में 205वीं रक्षा पेंशन अदालत आयोजित, 241 शिकायतों में से 131 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में 205वीं रक्षा पेंशन अदालत आयोजित, 241 शिकायतों में से 131 का मौके पर निस्तारण
देहरादून में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों और रक्षा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 205वीं रक्षा पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। दून सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा लेखा वरिष्ठ महानियंत्रक पदम लाल नेगी ने किया। यह आयोजन रक्षा मंत्रालय के परामर्श से रक्षा लेखा महानियंत्रक, नई दिल्ली के तत्वावधान में रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण), मेरठ की ओर से किया गया।
इसमें देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों, रक्षा पेंशनरों और रक्षा विभाग के सिविल कर्मचारियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनी गईं। कार्यक्रम में पेंशन से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही शिकायतों के समाधान के प्रयास किए गए। अधिकारियों के अनुसार, आयोजन में कुल 241 मामले पंजीकृत हुए, जिनमें से 131 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। यह पहली बार है जब देहरादून में रक्षा पेंशन अदालत आयोजित की गई। उद्घाटन के दौरान पदम लाल नेगी ने सैनिकों और उनके परिवारों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान उनके अपने शहर में करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।