Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Hot mix plant operating without following rules Congress targets Forest Minister in Kondagaon

कोंडागांव में नियमों को ताक पर रखकर चल रहा हॉट मिक्स प्लांट, कांग्रेस ने वन मंत्री पर साधा निशाना

Wed, 19 Nov 2025 08:31 PM IST
Digvijay Singh Digvijay Singh
Updated Wed, 19 Nov 2025 08:31 PM IST
Hot mix plant operating without following rules Congress targets Forest Minister in Kondagaon
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत चिखलपुटी बस स्टैंड के पीछे PF-447 दहीकोंगा वन परिक्षेत्र की भूमि पर रितेश अग्रवाल एंड कंपनी द्वारा स्थापित हॉट मिक्स प्लांट एक बार फिर विवादों में है। बिना पर्यावरण विभाग और फॉरेस्ट विभाग की अनुमति के लगाए गए इस प्लांट को लेकर वन विभाग ने मई 2025 में ठेकेदार को 10 दिन के भीतर हटाने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद 22 मई से लेकर जून 2025 तक कुल तीन नोटिस जारी किए गए। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार रितेश अग्रवाल एंड कंपनी ने 25 जून 2025 को एक लिखित पत्र में स्वीकार किया था कि प्लांट वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त भूमि पर स्थापित है और उन्होंने 26 जून तक प्लांट को बंद कर अन्यत्र स्थानांतरित करने की बात कही थी। पत्र में यह भी उल्लेख था कि 24 जून से प्लांट का संचालन बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद नवंबर 2025 में भी डामर प्लांट का संचालन बदस्तूर जारी है। इससे स्थानीय नागरिकों और पर्यावरणविदों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि वन विभाग गरीब या आम नागरिक द्वारा नियम विरुद्ध कार्य होने पर तत्काल कार्रवाई करता है, लेकिन रसूखदार ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की जाती। कांग्रेस कोंडागांव के जिला महामंत्री रितेश पटेल ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए वन मंत्री केदार कश्यप पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोंडागांव दौरे के दौरान जब मीडिया ने वन मंत्री से अवैध प्लांट पर कार्रवाई के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा था कि ‘प्लांट आपसी सहमति से लगाया गया है।’ रितेश पटेल ने सवाल उठाया—क्या यह सहमति स्वयं वन मंत्री की है? उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विकास विरोधी नहीं है और बायपास सड़क निर्माण के लिए डामर प्लांट जरूरी है, लेकिन वन क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर किसी भी निर्माण कार्य को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उधर, स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने कलेक्टर जनदर्शन में भी शिकायत दर्ज कर अवैध प्लांट को हटाने की मांग की थी, लेकिन आज तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके उलट, बंद किए जाने की घोषणा के बाद भी प्लांट का संचालन दोबारा शुरू हो जाना वन विभाग की कार्यप्रणाली और नियमों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि क्या इस प्रकरण में वन विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा या मामला फिर रसूख के आगे दब जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: यदुपति राय सिंघानिया रोजगार मेले में टाइल्स टेस्टिंग देते दिखे युवा

19 Nov 2025

कानपुर: रोजगार मेले में कम्युनिकेशन कौशल पर जोर, असिस्टेंट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर निधि वर्मा ने कही ये बात

19 Nov 2025

कानपुर: यदुपति राय सिंघानिया रोजगार मेले में उत्साह, असिस्टेंट डायरेक्टर ने दी जानकारी

19 Nov 2025

कानपुर: यदुपति राय सिंघानिया रोजगार मेले में सेरेमिक, जिप्सम और प्लास्टर ट्रेड का हुआ परीक्षण

19 Nov 2025

Hamirpur: डांगकवाली चौक पर निजी बस खराब, लगा जाम

विज्ञापन

Sirmour: संस्कृत महाविद्यालय नाहन में चल रही इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता

19 Nov 2025

Sirmour: आस्था स्कूल नाहन के स्पेशल बच्चों के साथ बांटी खुशियां

19 Nov 2025
विज्ञापन

झांसी: एडीजी ने बताया साइबर अपराधी का पहला स्टेप

19 Nov 2025

तेज गति से आ रही कार अनियंत्रण होकर ग्रिल से जा टकराई, कार चालक घायल

19 Nov 2025

बीके नागरिक अस्पताल की बड़ी लापरवाही; OPD के बाहर 10 से 15 फीट तक के गहरे गड्ढे खोदे, दे रहे हादसे को दावत

19 Nov 2025

बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन परिसर में मिले तीन संदिग्ध बैग, मच गया हड़कंप; जांच में ये बात आई सामने

19 Nov 2025

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर

19 Nov 2025

राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

19 Nov 2025

Shimla: कालका से पर्यटकों को लेकर शिमला पहुंची रेल मोटर कार

19 Nov 2025

कानपुर: लखीमपुर खीरी का दूल्हा शादी वाले दिन सात घंटे का सफर तय कर पहुंचा रोजगार मेला

19 Nov 2025

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, फतेहाबाद में जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री रहे मुख्य अतिथि

19 Nov 2025

Chirag Paswan: क्या LJP(R) से होगा डिप्टी सीएम? चिराग पासवान का रिएक्शन देखिए | Bihar Cabinet

19 Nov 2025

महेंद्रगढ़ में 300 किसानों को दिखाया प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम

Bihar Politics: अमर उजाला पर भाजपा प्रवक्ता सुनील कुमार सेवक एक्सक्लूसिव | Tejashwi Yadav

19 Nov 2025

कानपुर: चौबेपुर में GT रोड की मुख्य लेन बनी ट्रक स्टैंड, भवानीपुर कस्बे के पास खड़े वाहन दे रहे हादसों को दावत

19 Nov 2025

Kota News: जूस पिलाने के बहाने सूनसान इलाके में ले जाकर पत्नी पर किया चाकू से हमला, कान काटकर हुआ फरार

19 Nov 2025

कानपुर: इजराइल जाने के लिए युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, यदुपति राय सिंघानिया रोजगार मेले में उमड़ी भीड़

19 Nov 2025

कानपुर: चौबेपुर में लाखों की इंटरलॉकिंग सड़क बनी नाला, सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी

19 Nov 2025

आओ गांव चलें: खरखौदा के कौल गांव में प्राथमिक विद्यालय में चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

19 Nov 2025

Bijnor: अनजान संस्था ने बैंक अकाउंट में भेज दी 99 हजार रुपये की संदिग्ध धनराशि, एक साल बाद खाताधारक को चला पता

19 Nov 2025

कानपुर: यदुपति राय सिंघानिया वोकेशनल एजुकेशन सेंटर में लगा रोजगार मेला

19 Nov 2025

VIDEO: सात दिवसीय 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में, स्टेडियम और टेंट सिटी बनकर तैयार

19 Nov 2025

कानपुर: रतनपुर कॉलोनी में सीवरेज प्लांट के पास बेरीकेडिंग न होने से वाहन चालकों को खतरा

19 Nov 2025

धर्म नगरी हरिद्वार को स्वच्छ बनाने के लिए धरातल पर उतरे डीएम

19 Nov 2025

VIDEO: गांधी भवन में विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तर प्रदेश का 37वां वार्षिक अधिवेशन

19 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed