Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Bus severely damaged after being hit by a speeding truck; several passengers, including the driver
{"_id":"6ab4b44b9c1495c3350801eb","slug":"bus-severely-damaged-after-being-hit-by-a-speeding-truck-several-passengers-including-the-driver-sustained-injuries-accident-occurred-near-koylar-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4759508-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायगढ़ में ट्रक और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, चालक समेत कई यात्री घायल; बस के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायगढ़ में ट्रक और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, चालक समेत कई यात्री घायल; बस के उड़े परखच्चे
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह ट्रक और यात्री बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में जहां बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं बस चालक समेत कई यात्री घायल हुए हैं। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
40 से 50 यात्रियों को लेकर खरसिया जा रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना की भांति धरमजयगढ़ से तकरीबन 40 से 50 यात्रियों को खरसिया की तरफ लेकर जा रही यात्री बस आज सुबह करीब 9 बजे कोयलार के पास पहुंची ही थी। इसी दौरान सामने की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
तेज टक्कर में बस हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में बस चालक समेत कई यात्री घायल हुए हैं। वहीं, जोरदार टक्कर के कारण बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद यात्रियों में भी दहशत का माहौल देखा गया।
इस जगह आए दिन होते हैं हादसे
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कोयलार के पास इस जगह पर आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हादसे के बाद एक बार फिर इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
बहरहाल, सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से दुर्घटना को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।