{"_id":"68da36e28af0f1e1c8039c58","slug":"video-secl-kusmunda-and-manikpur-employees-staged-a-sit-in-protest-in-korba-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में बोनस को लेकर एसईसीएल कुसमुंडा और मानिकपुर के कर्मियों ने किया घेराव, देखिये वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में बोनस को लेकर एसईसीएल कुसमुंडा और मानिकपुर के कर्मियों ने किया घेराव, देखिये वीडियो
कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:06 PM IST
Link Copied
कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में बोनस की मांग को लेकर ठेका कर्मियों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में ठेका कर्मचारी कुसमुंडा जीएम कार्यालय और मानिकपुर खदान के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और बोनस न मिलने तक काम बहिष्कार का ऐलान किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि वे खदान में मेहनत करते हैं, जोखिम उठाते हैं, फिर भी उन्हें बोनस से वंचित रखा जा रहा है। उनकी मुख्य मांग है कि स्थानीय स्थायी कर्मचारियों की तरह निजी कंपनी के ठेका कर्मचारियों को भी 8.33% बोनस दिया जाए। मानिकपुर खदान में कार्यरत कलिंगा कंपनी और विनय कुमार उपाध्याय कंपनी के कर्मचारियों ने भी कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इन कर्मचारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर अपने अधिकार की मांग की। उनका कहना है कि जब तक बोनस नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मियों ने आरोप लगाया कि SECL प्रबंधन इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ है, जबकि दशहरे जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के समय बोनस नहीं मिलना उनके लिए आर्थिक और मानसिक परेशानी का कारण बन रहा है।
अन्य मांगें भी रखीं गईं
बोनस के अलावा कर्मचारियों ने ड्रेस कोड लागू करने की भी मांग की, जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी SECL के अन्य कर्मचारियों की तरह ड्रेस कोड की सुविधा दी जानी चाहिए। SECL को हो सकता है आर्थिक नुकसान काम बंद होने से SECL को खनन कार्य में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रबंधन की चुप्पी और मांगों की अनदेखी से आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।