Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   online satta operator Mohd. Isak Qureshi from Purani Basti, seized mobile, slips, cash, traced lakhs UPI trans

कोरबा: ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, लाखों के यूपीआइ लेन-देन का खुलासा

Sat, 28 Nov 2026 08:19 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 08:19 PM IST
सार

पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने के आरोप में मोहम्मद इसाक कुरैशी उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फोन-पे से लाखों रुपये के UPI लेन-देन की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
online satta operator Mohd. Isak Qureshi from Purani Basti, seized mobile, slips, cash, traced lakhs UPI trans
सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार लाखों के UPI लेन-देन का खुलसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदतन सटोरिया मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलता और खिलाता पकड़ा गया। यह कार्रवाई 28 नवंबर 2026 को की गई। आरोपी मोबाइल पर श्रीदेवी, टाइम बाजार, मिलन डे और कल्याण जैसी साइटों का उपयोग कर रहा था। वह विभिन्न अंकों और जोड़ियों पर सट्टा खेल रहा था। मौके पर आरोपी सट्टा पट्टी लिखते हुए भी मिला।
विज्ञापन


जब्ती और जांच
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाइल और नकद रकम जब्त की है। मोबाइल की जांच करने पर साइटों के स्क्रीनशॉट और अंकों के फोटो मिले। जांच में फोन-पे नंबर से लाखों रुपये के ऑनलाइन UPI लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके लेन-देन और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की उम्र 43 वर्ष है। वह वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड दुर्गा मंदिर के पास का निवासी है। उसके पिता का नाम स्व. ईस्माइल कुरैशी है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 968/2026 दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत की गई है।


पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना चौकी या डायल 112 पर दें। अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड क्षेत्र से छह से अधिक लोगों को पकड़ा गया था। उनके कब्जे से भी मोबाइल और सट्टा पट्टी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed