{"_id":"68cbf72526b9bbb08c0e7dad","slug":"video-25-fata-uuca-dama-sa-hatha-pakaugdha-katha-kapal-tapa-para-fasa-raha-yavaka-paramaka-ka-talsha-jara-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"25 फीट ऊंचे डेम से हाथ पकड़ कूदा कपल, टापू पर फंसा रहा युवक, प्रेमिका की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 फीट ऊंचे डेम से हाथ पकड़ कूदा कपल, टापू पर फंसा रहा युवक, प्रेमिका की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार सुबह राताखार एनीकट डेम पर इश्क का खतरनाक इम्तिहान देखने को मिला। 25 फीट ऊंचे डेम से प्रेमी-प्रेमिका ने हाथ पकड़कर छलांग लगा दी। तेज बहाव में दोनों बह गए। प्रेमी टापू पर फंस गया, जबकि प्रेमिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
करीब 10 बजे मछुआरों ने युवक को टापू पर फंसा देखा और तत्काल पुलिस व 112 डायल को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान थाना कोतवाली के आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता अपने साथियों संग नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज धारा में बहकर उनकी जान पर बन आई। तभी मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने ट्यूब फेंककर गुप्ता की जान बचाई। यह रोमांचक नजारा कैमरे में भी कैद हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।