{"_id":"69c0b28bf781bc0fbd0256cc","slug":"scorpio-driver-allegedly-high-on-drugs-brutally-beaten-video-goes-viral-korba-news-c-1-1-noi1487-4081323-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba News: नशे में धुत युवक ने कपड़ा दुकान के बाहर जमकर किया हंगामा, स्टाफ से हुई जमकर हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: नशे में धुत युवक ने कपड़ा दुकान के बाहर जमकर किया हंगामा, स्टाफ से हुई जमकर हाथापाई
कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के व्यस्त इलाके निहारिका घंटाघर स्थित कपड़ा दुकान के सामने देर रात जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो भी अब सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो वाहन चालक युवक और कपड़ा दुकान के स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार युवक शराब नशे में धूत था और नशे में कपड़े की दुकान के बाहर पहुंचा और हंगामा करने लगा। दुकान के स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो के आधार पर जानकारी मिली कि युवक ने इससे पहले भी दुकान पर आकर विवाद किया। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।