{"_id":"69f954bdcb134b121e04b496","slug":"home-man-climbs-150-foot-tower-high-voltage-drama-lasts-25-hours-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4244428-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, ढाई घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, ढाई घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
कोरबा में भी एक युवक नाराज पत्नी को मनाने के लिए डेढ़ सौ फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। पत्नी के रूठकर मायके चले जाने से मायूस युवक ने टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी। ढाई घंटे तक चला यह ड्रामा तब खत्म हुआ जब पत्नी ने घर लौटने की हामी भरी।
यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी की है। 34 वर्षीय मुकेश सांडे नशे का आदी है और आए दिन पत्नी से विवाद करता था। रोज के झगड़ों से तंग आकर पत्नी मायके चली गई। युवक ने उसे मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इससे मायूस होकर सोमवार शाम करीब 5 बजे मुकेश नशे की हालत में गांव के पास स्थित डेढ़ सौ फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।
टावर के टॉप पर बैठकर युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने कहा कि पत्नी घर लौटने को तैयार होगी तभी वह नीचे आएगा, वरना करंट वाले तार को छूकर जान दे देगा। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर थाना प्रभारी नवीन पटेल टीम के साथ पहुंचे। ऊंचाई ज्यादा होने से आवाज नहीं पहुंच रही थी, इसलिए मोबाइल पर युवक से संपर्क किया गया। शुरू में वह बात करने को तैयार नहीं था और बार-बार तार छूने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने भीड़ हटाकर युवक से बात की। उसने कहा कि पत्नी घर आए तभी नीचे उतरेगा।
थाना प्रभारी ने युवक की पत्नी से बात की। पत्नी ने कहा कि अगर घर लौटने पर मुकेश झगड़ा नहीं करेगा तो जाने के लिए तैयार है। इसके बाद युवक नीचे उतरा। ढाई घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म हुआ। पुलिस ने तुरंत युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।