{"_id":"6a3e3123d9141f50ea03fad6","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4436813-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती: जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, पीड़िता का उपचार जारी; आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती: जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, पीड़िता का उपचार जारी; आरोपियों की तलाश
सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े एक 25 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश सीधे युवती के घर पहुंचे और नाम पूछकर बाहर बुलाने के बाद उस पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगने से युवती की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
घटना सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम जोंगरा की है। मृतका पूर्णिमा उर्फ पूनम चौहान (25) हेल्थ प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग और बिक्री का काम करती थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो युवक बिना नंबर की बाइक से उसके घर पहुंचे। दोनों ने सफेद गमछे से चेहरा ढंक रखा था। एक युवक घर के अंदर जाकर परिजनों से पूर्णिमा के बारे में पूछने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, आरोपी ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन बाहर पहुंचे तो पूर्णिमा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। डायल-112 की टीम उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पूर्णिमा की शादी रायगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंध टूटने के बाद वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। मृतका की मां ने बताया कि आरोपी ने पहले बेटी को आवाज देकर बाहर बुलाया और उसके पूछते ही अचानक सिर में गोली मार दी। गिरने के बाद दो और गोलियां दाग दीं।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि आरोपी सीधे मृतका के घर पहुंचे और नाम लेकर बाहर बुलाया। पुलिस ने नाकेबंदी कर विशेष टीमें गठित की हैं। मृतका के भाई ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।