Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
elderly-man-dies-after-assault-during-land-dispute-accused-entered-house-with-sharp-blade
{"_id":"6ac4aad6ae3b2b54c10594b4","slug":"elderly-man-dies-after-assault-during-land-dispute-accused-entered-house-with-sharp-blade-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4803248-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 9 डिसमिल जमीन का विवाद बना जानलेवा, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की धक्का लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 9 डिसमिल जमीन का विवाद बना जानलेवा, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की धक्का लगने से मौत
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभिट्ठी में महज 9 डिसमिल जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी घटना में बदल गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान एक युवक ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को आरोपी ने जोरदार धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के कुछ देर बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के मुताबिक, ग्राम उच्चभिट्ठी में करीब 9 डिसमिल जमीन, जिस पर मकान बना हुआ है, उसके बंटवारे को लेकर लोचन प्रसाद यादव, गोपी यादव और भरत यादव के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के चलते आरोपी राजकिरण यादव (23 वर्ष) कथित तौर पर हाथ में धारदार ब्लेड लेकर रमेश यादव के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और रमेश यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंचे थे पिता
रमेश यादव के साथ मारपीट होते देखकर उनके पिता लोचन प्रसाद यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने बुजुर्ग को सीने पर जोरदार धक्का दे दिया। धक्का लगने से लोचन प्रसाद यादव जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान पंचनामा कार्रवाई की और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के साथ ही सूचक रमेश यादव के बयान दर्ज किए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
आरोपी गिरफ्तार, ब्लेड जब्त
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी राजकिरण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्टील का ब्लेड भी जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105, 296, 351(3) और 333 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।