{"_id":"6ac4f3102fcb6ac5eb0b2cd4","slug":"raipur-medical-college-recruitment-for-152-posts-walk-in-interview-on-october-14-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर को वॉक-इन इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर को वॉक-इन इंटरव्यू
Tue, 06 Oct 2026 06:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:41 PM IST
सार
पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ने डॉक्टरों और चिकित्सा शिक्षकों के 152 रिक्त पदों पर संविदा आधार पर भर्ती करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ने डॉक्टरों और चिकित्सा शिक्षकों के 152 रिक्त पदों पर संविदा आधार पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इन पदों को भरने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करने की घोषणा की है।
रायपुर स्थित इस प्रमुख चिकित्सा संस्थान और इससे संबद्ध अस्पताल में काफी समय से चिकित्सकों एवं प्राध्यापकों की कमी महसूस की जा रही थी। इस नियुक्ति प्रक्रिया के पूर्ण होने से चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा तथा चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को भी विशेष मजबूती मिलेगी।
पदों का विभाजन और विभागीय आवश्यकताएं
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वाधिक 73 पद सीनियर रेजिडेंट के रखे गए हैं। इन पदों पर विभिन्न क्लिनिकल तथा नॉन-क्लिनिकल विभागों में योग्य डॉक्टरों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही सहायक प्राध्यापक के 71 पदों पर भर्ती का फैसला लिया गया है, जिससे मेडिकल कॉलेज में पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी और मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श मिल सकेगा। सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार के लिए क्रिटिकल केयर और कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के लिए जूनियर रेजिडेंट के आठ पद तय किए गए हैं।
विज्ञापन
साक्षात्कार का स्थान और समय सीमा
सभी पदों के लिए पात्र एवं योग्य उम्मीदवारों का वॉक-इन इंटरव्यू 14 अक्तूबर को होंगे। यह साक्षात्कार रायपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित अधिष्ठाता कार्यालय के कॉलेज काउंसिल हॉल में होगा। शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। आवेदकों को आवेदन पत्र जमा करने के लिए दोपहर 12:00 बजे तक की समय सीमा दी गई अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पूर्व साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित हों ताकि आवेदन जमा करने और प्रक्रिया में शामिल होने में कोई बाधा न आए।
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया और तैयारी
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है। आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और अन्य आवश्यक अभिलेखों की मूल प्रतियों के साथ उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां तथा पासपोर्ट आकार की नवीनतम तस्वीरें भी प्रस्तुत करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अभ्यर्थियों को सभी अभिलेख व्यवस्थित रूप से तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। भर्ती से जुड़ी पात्रता, अनुभव, मानदेय और विभागीय शर्तों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।