{"_id":"686a8b565473e9145d0ea315","slug":"video-continuous-rain-in-gaurela-pendra-marwahi-has-affected-the-traffic-trains-are-running-late-2025-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही में लगातार हो रही बारिश ने यातायात पर डाला असर, देरी से चल रही है ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही में लगातार हो रही बारिश ने यातायात पर डाला असर, देरी से चल रही है ट्रेनें
गौरेला पेंड्रा मरवाही में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने सड़क मार्ग के साथ-साथ रेल रुट के यातायात पर भी असर डाला है,,जहां जबलपुर केंवची रतनपुर मार्ग खराब सड़क की वजह से लगातार जाम की स्थिति बन रही है,, तो वही लगातार हो रही बारिश का असर बिलासपुर कटनी रेल खंड पर भी पड़ा है इस रेल रुट पर चलने वाली यात्री ट्रेन भी कई घंटे विलंब से चल रही है.. जिसकी वजह से इस रेल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों एवं अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले चार दिनों से जिले में हो रही लगातार बारिश में रेलवे के परिचालन पर भी असर डाला है खासकर बिलासपुर कटनी रेल खंड पर चलने वाली यात्री ट्रेन लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रभावित हुई है, पुरी वलसाड लगभग 3:30 घंटे लेट से चल रही है वही शालीमार भुज 8 घंटे 24 मिनट की देरी से चल रही है जबकि पूरी से ऋषिकेश जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस लगभग 5:30 घंटे विलम से चल रही है इसके अलावा और भी ट्रेने लेट हुई है जो ट्रेन है लेट चल रही है वे लगातार लेट होती जा रही है जिससे इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि इन यात्रियों की माने तो रेलवे के द्वारा ट्रेन देरी की वजह इन्हें नही बतला रहा है।
वही इनके साथ एक परेशानी और है बारिश की वजह से एक बार रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद ना तो वह बाहर जा पा रहे हैं और ना ही ट्रेन का ही साधन मिल रहा है...वही मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे कि अभी इन दिक्कत कम होता दिखाई नही दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।