{"_id":"68567413dbc138d0a80ea39f","slug":"video-nsui-took-out-a-save-education-hunkar-rally-in-dhamtari-and-gheraoed-the-collectorate-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में एनएसयूआई ने निकाली शिक्षा बचाओ हुंकार रैली, कलेक्ट्रेट का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में एनएसयूआई ने निकाली शिक्षा बचाओ हुंकार रैली, कलेक्ट्रेट का किया घेराव
धमतरी में एनएसयूआई द्वारा आज दोपहर 2 बजे करीब लक्ष्मी निवास चौक से शिक्षा बचाओ हुंकार रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया।वहीं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेट को तोड़ते हुए मुख्य गेट तक पहुंच गए।इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ जाम कर झूमा झटकी भी हुई।प्रदर्शन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था।बता दे कि इस प्रदर्शन में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे , एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए।
एनएसयूआई का कहना है कि प्रदेश भर में शिक्षा व्यवस्था पर हमला हो रहा है।सरकार युक्तियुक्तकारण नीति के तहत विद्यालयों का एक तरफा बंदीकरण कर रहे हैं।वहीं शिक्षकों की भारी कमी और छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ भाजपा सरकार कर रही है।कहा कि एनएसयूआई विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर लड़ाई जारी रखेगा।इसके साथ ही भटगांव के आईटीआई कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अगर जल्द ही शराब दुकान उक्त स्थान से नहीं हटाया जाता है तो आगे उग्र रूप से प्रदर्शन किया जाएगा।वही उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में रेत माफियाओं को भाजपा सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है।जिसके चलते आए दिन रेत माफियाओं द्वारा पत्रकार को मारा जा रहा है कही ग्रामीणों को बंधक बनाकर मरते हुए हवा फायरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कलेक्टर व जिला खनिज विभाग द्वारा रेत माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है,जिसके चलते रेत माफियाओं की गुंडागर्दी बड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।