फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: Gangrel Water Protest Enters Third Day, Nine Displaced People Fall Ill, Raising Alarm

धमतरी: गंगरेल में डुबान प्रभावितों का जल सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, नौ लोगों की तबीयत बिगड़ी, मची खलबली

Thu, 15 Oct 2026 08:08 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 08:08 AM IST
Dhamtari: Gangrel Water Protest Enters Third Day, Nine Displaced People Fall Ill, Raising Alarm
गंगरेल बांध के निर्माण के लिए अपनी जमीन और मकान गंवाने वाले 52 गांवों के प्रभावित परिवार आज भी व्यवस्थापन की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के छह साल बाद भी व्यवस्थापन नहीं होने का आरोप लगाते हुए डुबान प्रभावित गंगरेल जलाशय में जल सत्याग्रह शुरू किया है। आंदोलन के तीसरे दिन नौ लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बावजूद प्रभावितों का आरोप है कि शासन-प्रशासन की ओर से उनकी सुध लेने कोई नहीं पहुंचा।

डुबान संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर मरकाम के मुताबिक गंगरेल बांध के निर्माण के दौरान 52 गांवों के लोगों की खेती की जमीन और मकान डूब क्षेत्र में आ गए थे। प्रभावित परिवार लंबे समय से व्यवस्थापन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हाईकोर्ट ने छह साल पहले उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए जिला प्रशासन और राज्य सरकार को व्यवस्थापन के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है।

हरिशंकर मरकाम ने आरोप लगाया कि प्रभावित परिवार पिछले छह साल से व्यवस्थापन के लिए प्रशासन के दरवाजे खटखटा रहे हैं लेकिन उनकी मांग पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार और लगातार अनदेखी से प्रभावित परिवार परेशान हैं और खुद को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें मजबूरी में जल सत्याग्रह का रास्ता अपनाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: 'दिव्य दरबार की अनुमति नहीं मिली,तो दूंगा धरना': प्रेमासाई बोले- बागेश्वर धाम को अनुमति तो हमें क्यों नहीं

गंगरेल जलाशय में प्रभावितों का जल सत्याग्रह लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पानी में खड़े रहने के दौरान नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि उनकी स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक शासन-प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है।

इस मामले में जिला कलेक्टर ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। अब देखना होगा कि लंबे समय से व्यवस्थापन की मांग कर रहे डुबान प्रभावितों के आंदोलन पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और उनकी मांगों के समाधान के लिए क्या पहल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

श्रीनगर: उड़ी के राजेरवानी में भारी भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

15 Oct 2026

लखनऊ: हत्या आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो आया, बोली- करना चाहती हूं सरेंडर

15 Oct 2026

VIDEO: त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरी पुलिस, बाजारों में की गश्त

15 Oct 2026

VIDEO: दूल्हा बने रघुनंदन, जयकारों की गूंज के बीच निकली प्रभु श्रीराम की भव्य बारात

15 Oct 2026

VIDEO: ओवरऑल चैंपियन बने मांट के बालक और नौहझील की बालिकाएं

15 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: मंडी में धान नहीं बिकने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन और घेराव

15 Oct 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

14 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: परेड की शोभायात्रा के रथ पर उतरा करंट, हादसा टला

14 Oct 2026

विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृषि क्षेत्र को पूरी तरह बनाना होगा आत्मनिर्भर: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14 Oct 2026

मेरठ: जिमखाना मैदान में राम और केवट संवाद का मंचन, रामलीला में उमड़े दर्शक

14 Oct 2026

मेरठ: सेक्टर दो में आंदोलन करने वाली राधा गुप्ता कई महिलाओं के साथ सपा में शामिल

14 Oct 2026

मेरठ: जहां हुई थी सौरभ की हत्या, वहां पसरा रहा सन्नाटा, मुस्कान के मायके वाला घर रहा बंद

14 Oct 2026

मेरठ: मुस्कान-साहिल को फांसी के बाद बोले पड़ोसी, उसके भी टुकड़े होने चाहिए

14 Oct 2026

मेरठ: राजा जनक ने की राजा दशरथ की मिलनी, छावनी रामलीला में उमड़े दर्शक

14 Oct 2026

मेरठ: कचहरी में अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

14 Oct 2026

वीडियो: मूल निवास-1950 और सख्त भू-कानून पर छिड़ेगी लड़ाई, यूकेडी ने तीखे किए तेवर

14 Oct 2026

फरीदाबाद जिले की दो लॉन टेनिस खिलाड़ी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

14 Oct 2026

नोएडा सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन

14 Oct 2026

मुंडकटी में 21 अक्तूबर को होगा 43वां विशाल दंगल

14 Oct 2026

फरीदाबाद में खेड़ी गुजरान गांव में अवैध कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान

14 Oct 2026

वीडियो: टुटू में श्रीराम-सीता विवाह का हुआ मंचन

14 Oct 2026

जींद: गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा के स्वागत में उमड़ा संगतपुरा, मां को मेडल पहनाते छलक पड़े आंसू

14 Oct 2026

लखनऊ: महानगर श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में अभिनय करते कलाकार

14 Oct 2026

मेरठ: 12 विकास कार्यों का लोकार्पण, सीसी रोड और नालों का भी होगा निर्माण

14 Oct 2026

मेरठ: जनकपुरी में राम-सीता विवाह की रस्में देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

14 Oct 2026

मेरठ: सीता ने राम को पहनाई जयमाला, लगे श्रीराम के जयकारे

14 Oct 2026

मेरठ: मांगों को लेकर आशाओं का सीएचसी पर दूसरे दिन भी धरना, एक की बिगड़ी तबीयत

14 Oct 2026

मेरठ: चेयरपर्सन सुधा खटीक ने किया रामलीला का औपचारिक उद्घाटन

14 Oct 2026

मेरठ: रामलीला देखने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कलाकारों ने किया भावपूर्ण मंचन

14 Oct 2026

मेरठ: रामलीला मंचन के दौरान श्रद्धालुओं ने की भगवान श्रीराम की आरती

14 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed