{"_id":"6a3e7514136714e80c0db44c","slug":"a-heart-wrenching-incident-has-emerged-from-the-district-two-young-girls-drowned-plunging-the-family-and-the-village-into-deep-grief-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4437340-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari : दो बच्चियों की पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मातम और गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari : दो बच्चियों की पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मातम और गांव में शोक की लहर
धमतरी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां एक ही ग्राम की दो बच्ची पानी में डूबने से मौत हो गई।इस हादसे से बच्चियों के परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी अनुसार जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव कपालफोड़ी के तालाब में बड़ा हादसा हो गया। गांव की दो बच्ची तालाब में नहाने गई थी,जिनकी गहरे पानी में जाने से दोनों की मौत हो गई,दोनों बच्ची क्लास 4th की छात्रा थी।
बताया गया कि आज शुकवार की सुबह ग्राम कपालफोड़ी की बच्ची खुशबू साहू उम्र 8 वर्ष पिता दीपक साहू और गीतिका साहू उम्र 8 वर्ष पिता नारद साहू के साथ गांव के बाजार तालाब में नहाने गई हुई थी। दोनों नहाते नहाते गहरे पानी में चली गई। कुछ ही दूरी पर पेमिन बाई साहू भी नहा रही थी जो बच्ची नहाते हुए नहीं देखी। तालाब किनारे में बच्ची का कपड़ा व बाल्टी पड़ा हुआ था। पेमिन बाई साहू को बच्चियों के नहीं दिखने पर संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। दोनों बच्ची के परिवार वाले तालाब पहुंच कर अंदर पानी में खोजबीन शुरू की। तालाब के लगभग 7 फिट अंदर पानी में दोनों बच्ची मिले। खुशबू साहू और गीतिका साहू को पानी से निकाल कर निजी वाहन से शासकीय अस्पताल मगरलोड में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्ची को मृत घोषित किया। दोनों बच्ची की मौत से परिवार वाले सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के लिए भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।