{"_id":"6a6c9c0e2eee5a8b4405a129","slug":"cyber-fraud-worth-lakhs-in-the-name-of-admission-to-iiit-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4561389-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर 12वीं पास छात्रा से 12 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर 12वीं पास छात्रा से 12 लाख रुपये की साइबर ठगी
बिलासपुर में उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। तारबहार थाना क्षेत्र की 12वीं उत्तीर्ण छात्रा ऋषिका तिवारी से IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, छात्रा को गूगल और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राइम पाथ एडमिशन नाम की कथित एडमिशन कंसल्टेंसी का संपर्क मिला। कंसल्टेंसी के प्रतिनिधियों ने SAT परीक्षा के जरिए IIIT हैदराबाद में प्रवेश सुनिश्चित कराने का दावा किया और परिवार का विश्वास जीत लिया। आरोपियों ने पहले पुणे में बुलाकर आरटीजीएस के माध्यम से 4 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद हैदराबाद के गाचीबोली स्थित एक होटल में बुलाकर 8 लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए। दो सप्ताह में एडमिशन लेटर देने का वादा किया गया, लेकिन न प्रवेश मिला और न ही रकम लौटाई गई।
कुछ समय तक आरोपी व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क में रहे, लेकिन 28 जुलाई के बाद सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए। इसके बाद पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ।तारबहार पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन, आरटीजीएस रसीद, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग समेत सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही छात्रों और अभिभावकों से किसी भी एडमिशन एजेंसी की पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही भुगतान करने की अपील की गई है। बिलासपुर में ऐसा पहला मामला सामने नहीं आया है,इससे पहले भी साइबर फ्रॉड के कई मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस इस मामले में जागरूकता अभियान भी चलाती रही है,लेकिन साइबर ठग अभी भी अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।