{"_id":"68db5d5ecd6adde00a0ffc18","slug":"video-fugitive-director-of-divyani-property-limited-arrested-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod News: दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड का फरार डायरेक्टर गिरफ्तार, 10 साल से था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड का फरार डायरेक्टर गिरफ्तार, 10 साल से था गायब
दस साल से फरार चल रहे दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राजेश कुमार यादव को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करोड़ों रुपये की चिटफंड धोखाधड़ी का आरोप है।जानकारी के अनुसार कंपनी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा व जांजगीर-चांपा सहित अन्य जिलों में अपराध दर्ज हैं। बालोद थाना क्षेत्र में भी वर्ष 2015 और 2016 में दो प्रकरण दर्ज किए गए थे। इस मामले में पहले ही कंपनी के 9 डायरेक्टर गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश यादव वर्ष 2015 से फरार था। लगातार तलाश के बाद साइबर टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि कंपनी ने निवेशकों से ऊंचा ब्याज और आकर्षक स्कीम का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए और बाद में रकम लौटाए बिना कंपनी बंद कर दी। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, दस्तावेज फर्जीवाड़ा सहित चिटफंड प्रतिबंध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।