Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Balod News
›
Massive fire breaks out late at night at Gurur bus stand; 'daily needs' shop reduced to ashes; major tragedy a
{"_id":"6ac7ef8eb93649a940033a43","slug":"massive-fire-breaks-out-late-at-night-at-gurur-bus-stand-daily-needs-shop-reduced-to-ashes-major-tragedy-averted-balod-news-c-1-1-noi1492-4813503-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद: बस स्टैंड की डेली नीड्स दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: बस स्टैंड की डेली नीड्स दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बालोद जिले के गुरूर नगर के बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार देर रात एक डेली नीड्स दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। गनीमत रही कि दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बिजली के तारों में होने लगी स्पार्किंग, बंद कराई गई सप्लाई
जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में स्थित बबलू सिन्हा की डेली नीड्स दुकान से देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आसपास मौजूद बिजली के केबलों में तेज स्पार्किंग होने लगी, जिसके बाद एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दमकल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
दुकान के अंदर गैस सिलेंडर मौजूद होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी। हालांकि, समय रहते सिलेंडर को सुरक्षित बचा लिया गया। दमकल कर्मियों ने पहले दुकान के बाहर से पानी की बौछार कर आग की तीव्रता कम की। इसके बाद शटर खोलकर अंदर लगी आग पर काबू पाया गया।
लाखों रुपये के नुकसान की आशंका
इस आगजनी में दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलने से भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। शुरुआती आकलन के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये तक पहुंच सकता है। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का सटीक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। समय रहते दमकल की टीम के पहुंचने और गैस सिलेंडर को सुरक्षित बचा लेने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।