फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   250 girl students of Eklavya Residential School marched 20 km on foot to meet the Collector.

छत्तीसगढ़: एकलव्य स्कूल की छात्राएं 20 किमी पैदल चलकर शिकायत करने पहुंचीं, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Mon, 07 Sep 2026 04:15 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 04:15 PM IST
250 girl students of Eklavya Residential School marched 20 km on foot to meet the Collector.
सरगुजा जिले के शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की करीब 250 छात्राओं ने सोमवार को विद्यालय और छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। बतौली विकासखंड से छात्राएं करीब 20 किलोमीटर पैदल सफर तय कर कलेक्टर से मिलने के लिए निकलीं। बाद में प्रशासन ने उन्हें करीब 10 किलोमीटर बस से अंबिकापुर पहुंचाया। छात्राओं के इस सामूहिक कदम से एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई।

कलेक्टर से मिलने निकलीं छात्राएं, दो घंटे पॉलिटेक्निक कॉलेज में रहीं
अंबिकापुर पहुंचने के बाद छात्राओं को करीब दो घंटे तक पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में रखा गया। इसके बाद आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उन्हें कलेक्टर कार्यालय ले जाया गया। यहां छात्राओं ने कलेक्टर अजीत बसंत से बंद कमरे में बातचीत की और स्कूल व हॉस्टल से जुड़ी परेशानियों की जानकारी दी।

एक महीने से बिजली संकट, पढ़ाई पर भी पड़ रहा असर
छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में करीब एक महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है। इसके चलते छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने पानी और भोजन व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की। उनका कहना है कि हॉस्टल में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है।

इसके अलावा छात्राओं ने फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय के शिक्षकों के नियमित रूप से उपलब्ध नहीं होने की समस्या कलेक्टर के सामने रखी। छात्राओं के मुताबिक, शिक्षकों की कमी का सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है।

प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर भी छात्राओं ने उठाए सवाल
छात्राओं ने विद्यालय की प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर भी असंतोष जताया। उनका कहना है कि स्कूल की व्यवस्थाओं और प्राचार्य से संबंधित शिकायतें पहले भी अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई थीं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से छात्राओं को जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पैदल मार्च करना पड़ा।

अमरजीत भगत ने सरकार और विधायक पर साधा निशाना
छात्राओं के कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय की बच्चियों को अपनी समस्याएं लेकर पैदल चलना पड़े, इससे अधिक गंभीर स्थिति और क्या हो सकती है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा, “बच्चे पैदल मार्च कर रहे हैं और विधायक रील बनाने में व्यस्त हैं।”

सरकारी छात्रावासों में मीडिया कवरेज पर रोक को लेकर भी भगत ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि “हॉस्टलों की कमियां सामने न आएं, इसलिए सरकार ने मीडिया कवरेज पर रोक लगाने का फरमान जारी किया है।” उन्होंने छात्राओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की।

'जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई'
छात्राओं से चर्चा के बाद कलेक्टर अजीत बसंत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि छात्राओं ने मुख्य रूप से करीब एक महीने से बिजली नहीं होने, फिजिक्स और केमिस्ट्री के शिक्षकों के उपलब्ध नहीं होने तथा हॉस्टल में साफ-सफाई की कमी की शिकायत की है।

कलेक्टर ने बताया कि इन तीनों प्रमुख बिंदुओं की जांच के लिए एसी ट्राइबल को निर्देश दिए गए हैं। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राम मंदिर में चंपत राय की एंट्री! बंद कमरे में तीन घंटे तक की बैठक; दिए निर्देश

07 Sep 2026

लखनऊ में बारिश के बाद गोमती नगर के सिनेपोलिस मॉल के बाहर जलभराव

07 Sep 2026

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता की तरफ जाने वाले मार्ग पर सुबह-सुबह लगा लंबा जाम

07 Sep 2026

VIDEO: पालतू कुत्ते ने पूरे परिवार को काटा, घर से बीहड़ तक खदेड़ने के बाद फिर लौटा; पड़ोसियों में भी दहशत

07 Sep 2026

VIDEO: बारिश में भर भराकर गिरा मकान, बाल बाल बचे परिजन

07 Sep 2026
विज्ञापन

पठानकोट में दो हजार का टोल बचाने के लिए लिंक सड़कों पर दाैड़ रही मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक रोके

फिरोजपुर मंडी में शुरू हुई धान की आवक, एक अक्टूबर से होगी सरकारी खरीद

विज्ञापन

मसूरी: अपर माल रोड पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

07 Sep 2026

देहरादून: डोईवाला की कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर किया हमला, 37 घायल

07 Sep 2026

हमीरपुर: पदोन्नति से लेकर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तक, हमीरपुर में प्रवक्ता संघ ने उठाईं कई मांगें

मंडी: बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में नए दाखिले बंद

07 Sep 2026

ऊना में अचानक छाई घनी धुंध, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, वाहनों की लाइटें बनी सहारा

07 Sep 2026

हमीरपुर: कबड्डी के फाइनल में पहुंचा डिडवीं स्कूल, लदरौर को 54-19 से दी करारी शिकस्त

लखनऊ में जलभराव से राहत के नाम पर सीधे मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा नाली का पानी

07 Sep 2026

मोगा के जीरा रोड पर ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर, बाइक में लगी आग

लखनऊ में बारिश के बाद इंदिरा नगर के सेक्टर-9 में जलभराव

07 Sep 2026

गोंडा में पीआरवी पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026

गोंडा में शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

07 Sep 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने का सामने आया सीसीटीवी फुटेज

07 Sep 2026

फरीदकोट में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन ने की तारीफ

फरीदकोट में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 125 कर्मचारियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

VIDEO: डीडीहाट के रामलीला मैदान में खेला गया वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला

07 Sep 2026

उज्जैन: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से हुआ दिव्य शृंगार

07 Sep 2026

VIDEO: नंदोत्सव का छाया उल्लास, कृष्ण भक्ति में डूब श्रद्धालु

06 Sep 2026

नंदोत्सव में भजन संध्या और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

06 Sep 2026

VIDEO: ताजनगरी की पहल ने टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में लहराया परचम

06 Sep 2026

VIDEO: माध्यमिक मंडलीय बास्केटबॉल में आगरा बना ओवरऑल विजेता

06 Sep 2026

किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण: तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल, राधा बनकर मंदिर जा रही किशोरी से किया था दुष्कर्म

06 Sep 2026

VIDEO: यूपी टी-20 लीग: दिव्यांश के शतक से मेरठ मावरिक्स बना चैंपियन, फाइनल में लखनऊ फॉल्कंस को 94 रनों से हराया

06 Sep 2026

गीता कॉलोनी के पास दो महीने से पानी को तरस रहे लोग

06 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed