{"_id":"692e88d1b510dbae8c0f5dec","slug":"chandigarh-lawrence-s-close-aide-perry-shot-dead-in-sector-26-2025-12-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सेक्टर-26 में लॉरेंस के करीबी पैरी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: सेक्टर-26 में लॉरेंस के करीबी पैरी की गोली मारकर हत्या
लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सोमवार देर शाम सेक्टर-26 टिंबर मार्केट में हत्या कर दी गई। गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पैरी को मरवाने वाले उसके करीबी ही बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पैरी अपनी कार में जा रहा था, अचानक से उसकी कार के आगे दूसरी कार आकर घेरकर खड़ी हो गई। बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पैरी के छाती, कंधे और पीठ पर करीब पांच गोलियां लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि कहीं गोल्डी बराड़ के गुर्गों ने तो पैरी पर यह जानलेवा हमला नहीं किया। पैरी के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है, आखिरी बार उसकी किससे बातचीत हुई थी, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में 12 केस दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।