{"_id":"6ae3ad242680d7d0cd0d7577","slug":"gujarat-defeated-chandigarh-by-4-wickets-in-the-ck-nayudu-trophy-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1162487-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीके नायडू ट्रॉफी में गुजरात ने चंडीगढ़ को 4 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीके नायडू ट्रॉफी में गुजरात ने चंडीगढ़ को 4 विकेट से हराया
विज्ञापन
टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की लगातार दूसरी हार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। गुजरात ने वलसाड के सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट मुकाबले में चंडीगढ़ को 4 विकेट से हराया। पहली पारी में चंडीगढ़ को 243 रन पर आउट करने के बाद गुजरात ने 380 रन बनाए और 137 रन की बढ़त हासिल की। गुजरात की ओर से मौल्याराज सिंह ने 67 रन, मानस एम. डेव ने 61 रन और रुद्र मयूर पटेल ने 53 रन बनाए। चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में 202 रन बनाए। देवांग कौशिक ने 87 रन और निखिल कुमार ने 54 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गुजरात के खिलन पटेल ने 6 विकेट हासिल किए। मुकाबले में जीत के लिए 66 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 66 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेतन रेड्डू ने 4 और साहिल कुमार ने 2 विकेट लिए।
बॉक्स...
कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी मे चंडीगढ़ की टीम का निराशाजनक अभी भी जारी है। इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम को मध्य प्रदेश की टीम के हाथों में हार का सामना करना पड़ा था। अब टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में गुजरात की टीम ने चंडीगढ़ को 4 विकेट से हरा दिया।