फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World record of three brothers is a role model for students kashi vidyapeeth

काशी विद्यापीठ: तीन भाइयों का विश्व कीर्तिमान छात्रों के लिए है रोल मॉडल

Sat, 13 Feb 2021 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
World record of three brothers is a role model for students kashi vidyapeeth
डॉ. अमर नाथ सिंह और अमर बहादुर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का शताब्दी वर्ष गौरवशाली यात्रा को नमन करने का अवसर है। 100 वर्षों के सफर में विद्यापीठ के यशस्वी स्नातकों ने विश्वविद्यालय के गौरव को बढ़ाया है। पुरा छात्र सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालय के तीन भाइयों का अनोखा रिकॉर्ड हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन


विद्यापीठ के इतिहास में पहली डीलिट की उपाधि हासिल करने वाले तीन भाइयों की जोड़ी लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। शताब्दी समारोह में तीनों भाइयों के रिकॉर्ड और उनकी तस्वीरों का डिस्प्ले छात्रों के लिए किया जाएगा। ये तीनों भाई हैं प्रो. अमर बहादुर सिंह, प्रो. अमरज्योति सिंह और डॉ. अमरनाथ सिंह।
विज्ञापन


प्रो. अमर बहादुर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के इतिहास में तीनों भाइयों के नाम अपने-अपने विषय में डीलिट की उपाधि हासिल करने का विश्व कीर्तिमान है। विश्वविद्यालय से 2002 में प्रो. अमरबहादुर सिंह को इतिहास विषय में विवि की पहली डीलिट की उपाधि, 2003 में प्रो. अमरज्योति सिंह को समाजशास्त्र में पहली डीलिट की उपाधि और 2004 में डॉ. अमरनाथ सिंह को इतिहास में ही डीलिट की उपाधि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

World record of three brothers is a role model for students kashi vidyapeeth
अमरज्योति सिंह। - फोटो : अमर उजाला

खास यह है कि इसमें डॉ. अमर ज्योति सिंह और डॉ. अमरनाथ सिंह के नाम सर्वाधिक शिक्षित जुड़वा भाइयों का भी रिकॉर्ड है। 2007 में लिम्का बुक में इसे शामिल किया गया था। डॉ. अमरनाथ सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थायी अधिवक्ता हैं। डॉ. अमरबहादुर सिंह और डॉ. अमरनाथ सिंह ग्राम भारती विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर ज्ञान का उजियारा बांट रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीनों भाइयों के रिकॉर्ड को पुरा छात्र सम्मेलन के साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन के लिए रखा है।

परिवार के नाम भी अवार्डों का रिकॉर्ड
अमर बंधुओं का परिवार काशी का अनोखा परिवार है जिसके नाम अवार्डों का रिकॉर्ड है। विशेष उपलब्धियों के लिए पिता व तीन पुत्रों के परिवार को तीन बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड की श्रेणी में लिम्का बुक ने स्थान दिया है। इनके पिता सेवानिवृृत्त आईआरएस आरपी सिंह को 2013 तक 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसे उपलब्धि मानते हुए संयुक्त रिकॉर्ड को लिम्का बुक ने स्थान दिया है। पिता के साथ तीनों पुत्रों को मिले रिकॉर्डों की संख्या 150 से ऊपर पहुंच चुकी है। 2005 में इस परिवार को फेमिली विद मोस्ट डीलिट डिग्री के लिए भी लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

बीएचयू देता है मेडल
प्रो. अमरनाथ सिंह ने बताया कि बीएचयू लीविंग लीजेंड के तौर पर तीनों भाइयों के नाम पर मेडल देता है। बीएचयू में पत्रकारिता के लिए प्रो. अमरबहादुर सिंह गोल्ड मेडल पत्रकारिता, समाजशास्त्र में प्रो. अमरज्योति सिंह गोल्ड मेडल और विधि में डॉ. अमरनाथ सिंह गोल्ड मेडल दिया जाता है। राजनीति विज्ञान के टॉपरों को अमर बंधुओं के दादा ठाकुर संग्राम सिंह के नाम पर गोल्ड मेडल दिया जाता है। पिता आरपी सिंह के नाम पर भी गणित के टॉपर को गोल्ड मेडल दिया जाता है।

पुरा छात्र सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले पुरा छात्रों के रिकॉर्ड और तस्वीरों का डिस्प्ले किया जाएगा। विश्वविद्यालय के इतिहास में अपने अपने विषय में पहली डीलिट की उपाधि प्राप्त करने वाले अमर बंधुओं को भी इसमें शामिल किया गया है। तीनों के नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। -प्रो. टीएन सिंह, कुलपति, काशी विद्यापीठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed