{"_id":"64b127d0f84671af590c9904","slug":"wanted-to-do-rudrabhishek-by-making-shivling-of-tomato-by-apna-dal-leader-harish-mishra-2023-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: टमाटर का जलाभिषेक करना चाहते थे अपना दल कमेरावादी के नेता, पुलिस ने रोका तो लगाए कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: टमाटर का जलाभिषेक करना चाहते थे अपना दल कमेरावादी के नेता, पुलिस ने रोका तो लगाए कई आरोप
Fri, 14 Jul 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 14 Jul 2023 04:41 PM IST
सार
टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर शुक्रवार को वाराणसी में अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ। अपना दल कमेरावादी के नेता हरीश मिश्रा ने मंदिर में टमाटर का पूजा-पाठ किया। वो जलाभिषेक करने वाले थे। हालांकि पुलिस ने उनके इस प्रयास को विफल कर दिया।
विज्ञापन
टमाटर का जलाभिषेक करना चाहते थे हरीश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर शुक्रवार को वाराणसी में अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ। अपना दल कमेरावादी के नेता हरीश मिश्रा ने मंदिर में टमाटर के जलाभिषेक की कोशिश की। हरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि सिगरा थाने की पुलिस ने उन्हें पूजा-पाठ करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई पर अंकुश न लगने से और जनता की परेशानी को देखते हुए वह पूजा-पाठ करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
बनारस वाले मिश्रा जी नाम से प्रसिद्ध हरीश ने कहा कि वह टमाटर का जलाभिषेक कर महंगाई में कमी लाने की प्रार्थना करने वाले थे। इसके लिए उन्होंने टमाटर का ढेर लगाया और जलाभिषेक के बाद बेलपत्र चढ़ाकर आरती करने की तैयारी में थे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने उन्हें पूजा से रोक दिया और अपने साथ थाने ले जाने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोपी पिता-पुत्र जेल से रिहा, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
हरीश मिश्रा ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन जनता को अपना दर्द और अपना सवाल कहने भी नहीं दे रही है। आरोप लगाया कि कोई भी सवाल दर्ज कराने पर विपक्ष के तमाम नेताओं के ऊपर अवैध तरीके से मुकदमे लाद कर जेल भेजा जा रहा है।
Trending Videos
हरीश मिश्रा ने कहा कि हम इस मामले की जानकारी अपना दल कमेरावादी के नेता एवं सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल को देंगे। वो सदन में इस मामले को उठाएंगी।