{"_id":"64afd76e561d84752b023096","slug":"father-and-son-released-from-jail-who-accused-of-selling-tomatoes-by-using-bouncers-in-varanasi-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोपी पिता-पुत्र जेल से रिहा, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोपी पिता-पुत्र जेल से रिहा, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Thu, 13 Jul 2023 04:25 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 Jul 2023 04:25 PM IST
सार
बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोप में वाराणसी के नगवा निवासी सब्जी विक्रेता जगनारायण यादव और उसके बेटे विकास यादव को बीते 10 जुलाई को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार की रात पिता-पुत्र जेल से रिहा हुए।
विज्ञापन
बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोपी पिता-पुत्र का सपाइयों ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाउंसर लगाकर टमाटर बेचने के आरोपी सब्जी विक्रेता और उसका बेटे को बुधवार की रात जमानत पर जिला जेल से रिहा कर दिया गया। जिला जेल से पिता-पुत्र के बाहर निकलते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए नारेबाजी की। प्रकरण में तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: चर्चा में आने के लिए सपा कार्यकर्ता ने लगाई टमाटर की दुकान, खड़े किये बाउंसर, फिर पुलिस आई एक्शन में
विज्ञापन
बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोप में नगवा निवासी सब्जी विक्रेता जगनारायण यादव और उसके बेटे विकास यादव को बीते 10 जुलाई को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार की रात पिता-पुत्र के रिहा होने पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
सपाइयों ने आरोप लगाया कि जिला जेल प्रशासन द्वारा डेढ़ घंटे विलंब से पिता-पुत्र को रिहा किया गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सब्जी विक्रेता पिता-पुत्र को पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा धमकाया गया। पिता-पुत्र के रिहा होने के दौरान पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, सत्य प्रकाश सोनकर सोनू, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा सहित सपा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: काशी में होगा दुनिया के मंदिरों का सम्मेलन, RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन
Trending Videos
सपा नेता अजय फौजी का नहीं लगा पता
टमाटर की सुरक्षा के लिए दुकानदार ने रखा था बाउंसर
- फोटो : अमर उजाला
बाउंसर लगाकर टमाटर बेचने के मामले में नामजद सपा नेता व सीरगोवर्धनपुर निवासी अजय फौजी उर्फ अजय यादव अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं, लेकिन आरोपी पकड़ से दूर है। बाउंसरों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चिह्नित होते ही बाउंसरों से पूछताछ की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।