Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhai Dooj Yam Dwitiya serve reminder deeds auspicious timing begins 12 PM special prayers will offered

भाई दूज: कर्मों का लेखा-जोखा याद दिलाएगी यम द्वितीया, 12:36 बजे से शुरू होगा मुहूर्त; होगी विशेष पूजा

Tue, 10 Nov 2026 09:27 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 09:27 AM IST
सार

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज और भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव 10 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि दोपहर 12:36 बजे शुरू होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार बहन के घर भोजन और यमुना स्नान से यमभय से मुक्ति मिलती है। चित्रगुप्त पूजन में कलम-दवात की पूजा होगी।

विज्ञापन
Bhai Dooj Yam Dwitiya serve reminder deeds auspicious timing begins 12 PM special prayers will offered
भाई दूज पर विशेष मुहूर्त। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जीवन में किए गए कर्मों का हिसाब रखने का संदेश देने वाला पर्व भाई दूज मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाए जाने वाले इस पर्व को यम द्वितीया भी कहते हैं। इसी दिन कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव भी होगा। इस अवसर पर कलम-दवात की पूजा कर ज्ञान, विवेक और सद्कर्मों की कामना की जाएगी।

विज्ञापन


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज पर बहन के घर जाकर भोजन करना और उसका आतिथ्य स्वीकार करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भाई को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। वहीं, भाई-बहन के एक साथ यमुना स्नान करने से यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। इस पर्व के पीछे भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का संदेश भी छिपा है।
विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:36 बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 1:59 बजे तक रहेगी। शास्त्रसम्मत परंपरा के अनुसार भाई दूज, यम द्वितीया और चित्रगुप्त पूजन पूर्वविद्धा तथा मध्याह्न-अपराह्न व्यापिनी तिथि में करने का विधान है। इस आधार पर तीनों पर्व और अनुष्ठान 10 नवंबर मंगलवार को ही मनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ब्रह्मा की काया से हुआ था चित्रगुप्त का प्राकट्य
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त को जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने का दायित्व मिला है। कथा के मुताबिक, ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि के प्राणियों के शुभ-अशुभ कर्मों का हिसाब रखने की जिम्मेदारी यमराज को सौंपी तो बढ़ती आबादी के कारण यह कार्य कठिन होने लगा। यमराज की समस्या सुनकर ब्रह्मा जी 11 हजार वर्षों तक तपस्या में लीन रहे। इसके बाद उनकी काया से तेजस्वी पुरुष का प्राकट्य हुआ। उनके हाथों में कलम और दवात थे। काया से उत्पन्न होने के कारण उन्हें कायस्थ और चित्त में गुप्त रहने के कारण चित्रगुप्त नाम मिला। तभी से उन्हें जीवों के कर्मों का लेखा रखने वाला देवता माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed