{"_id":"6648f9b46537ccfc5e0dab73","slug":"varanasi-weather-hottest-day-of-the-season-temperature-expected-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, 44 के करीब पारा; दो दिन 45 तक तापमान रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, 44 के करीब पारा; दो दिन 45 तक तापमान रहने के आसार
Sun, 19 May 2024 12:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 12:26 AM IST
सार
Varanasi News: तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि शनिवार को 43.8 तक पहुंच गया। यह औसत से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
वाराणसी में गर्म हवाओं के बीच घाट पर दिखा कुछ ऐसा नजारा।
- फोटो : रोहित सोनकर।
विस्तार
वाराणसी के मौसम में शनिवार से तेजी से बदलाव हुआ है। दोपहर से हीट वेव चलने लगी। इस कारण बाहर निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
मौसम विभाग ने मई के दूसरे सप्ताह से तीखी धूप होने के साथ ही हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया था। इसका असर शनिवार से दिखने लगा। दोपहर में सड़कों और घाटों पर भी अन्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम ही रही।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक हीटवेव चलने और तापमान क 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।