फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Varanasi top news today 9 september latest update news

Varanasi Top News: एक क्लिक में पढ़ें, वाराणसी समेत आसपास के जिलों की सुर्खियों में रहने वाली खबरें

Mon, 09 Sep 2024 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Sep 2024 04:02 PM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सोमवार को कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं।इनमें वाराणसी में ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल व भदोही में युवती के सुसाइड समेत कई खबरें चर्चा में रहीं। कम शब्दों में पढ़ें, पल- पल की अपडेट 

विज्ञापन
Varanasi top news today 9 september latest update news
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- वाराणसी में ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल
विज्ञापन

बनारस यातायात प्रशासन की ओर से ई-रिक्शा संचालन को लेकर बनाई गई नई व्यवस्था को लेकर शहर में ई-रिक्शा चालकों ने सोमवार को हड़ताल किया। इस दौरान हड़ताल के नाम पर चालकों ने दबंगई की। शहर में चल रहे ऑटो व ई-रिक्शा को रोककर उनसे विवाद करते दिखे। लाठी-डंडे से ऑटो को क्षतिग्रस्त भी करते दिखे। 



यातायात प्रशासन की तरफ से एरिया बंटवारे को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय ई-रिक्शा चालक यूनियन ने टोटो चालकों की महापंचायत बुलाई। ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक स्थिति, पुलिस उत्पीड़न, खराब सडक, स्टैंड, पार्किंग, बैंक लोन, महंगाई, बच्चों की शिक्षा, बेटियों की शादी आदि गंभीर मामलों पर चर्चा की।  
विज्ञापन




2- मंगेश यादव के घर पहुंचे अजय राय, बोले- हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए न्यायिक जांच
सुल्तानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के घर पर सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने मंगेश के परिजनों से मिलकर सांत्वना व हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


3- भदोही में सपा विधायक के आवास पर युवती ने की खुदकुशी, फंदे से लटककर मौत को लगाया गले
सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर एक 18 वर्षीय युवती नाजिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाजिया विधायक के आवास पर तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



4- हाईवे पर मिला महिला का शव
वाराणसी के मोहनसराय में सर्विस लेन पर सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिला है। सुबह टहलने निकले लोगों सड़क किनारे शव ने देखा तो भीड़ जुट गई। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि महिला आसपास घूमती थी और लोगों से मांग कर खाती थी।

5-जेल में बंदी के सुसाइड का मामला, घर पहुंचा शव, दाह संस्कार न करने पर अड़े परिजन, मनाने में जुटे अधिकारी
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास मधुबनी मौजा निवासी 24 वर्षीय युवक मुकेश यादव का शव सोमवार सुबह गांव पहुंचा। परिजन शव को न लेने और अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। एडीएम डीपी सिंह और एसपी अनिल कुमार झा परिजनों को समझते रहे, लेकिन वह सुनने के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान कई बार नोकझोंक की भी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

6- पशुपालकों की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी में सपाईयों ने नगर निगम कार्यालय पर पहुंचकर पशुपालकों की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव के नेतृत्व में सपाईयो ने नगर आयुक्त अक्षय वर्मा से मुलाकात कर पत्रक सौंपा।

कहा कि नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र के वार्डों से सटे गांव एवं कस्बे में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा गाय को बलपूर्वक पकड़कर उनके स्वामियों से भारी भरकम जुर्माना वसुला जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव तथा शहरों में लोग अपना निजी गाय रखकर अपने परिवार के लिए दुध अर्जित करते हैं। उन्हे भी नहीं बख्शा जा रहा है। जिससे पशुपालन करने वाले पशुपालकों में नगर निगम के कर्मचारियों की गतिविधि को लेकर नाराजगी है। 

7- काशी विद्यापीठ के छात्रों ने जाम किया सड़क
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट नंबर 2 पर सोमवार को छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। छात्रों ने फर्जी मुकदमा दर्ज होने का विरोध करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने मुकदमा वापस करने की मांग की। घंटों सड़क पर छात्रों ने धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे।



8- जमीनी विवाद को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, CCTV में कैद हुई घटना; वीडियो वायरल
जौनपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने सोमवार को युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

9- भिखारीपुर में युवती ने की आत्महत्या
मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के भिखारीपुर स्थित कृष्णा विला अपार्टमेंट में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली 28 वर्षीय युवती विभा शुक्ला ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिलने की वजह से आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी तब हुई जब विभा की बहन हेमा शुक्ला बाहर से घर का सामान लेकर वापस कमरे पर पहुंची।

मृतका मूल रूप से मिर्जापुर के बरेवां चुनार की रहने वाली थी। सूचना पाकर मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ एसीपी रोहनियां संजीव कुमार शर्मा भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि मृतका की बहन हेमा 28 अगस्त से यहां विभा के साथ रह रही थी।

10- घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी के पास गुरुवार को ऑटो की टक्कर से घायल बाबू लाल चौहान (55) निवासी ग्राम हांजीपुर थाना चोलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था। रविवार की शाम बाबू लाल चौहान की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी मंसा देवी का रो- रो कर हाल बुरा है।

11- आयुर्वेद कॉलेज में डॉक्टरों ने किया सुंदरकांड पाठ
वाराणसी में आयुर्वेद कॉलेज में गठिया उपचार एवं उन्नत शोध केंद्र का उद्घाटन सोमवार को किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने सुंदरकांड पाठ किया। 



12- वजूखाने सर्वे की नहीं हो सकी सुनवाई, हिंदू पक्षकार ने प्रत्युत्तर की प्रति उपलब्ध कराई
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में कोर्ट के जल्द उठ जाने की वजह से सोमवार को वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में स्थित कथित वजूखाने का ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) से सर्वे कराने के मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि, हिंदू पक्षकार की ओर से अंजुमन इंतजामिया मसजिद की ओर से दाखिल जवाब के प्रत्युत्तर की प्रति पक्षकारों को प्रदान की गई है।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ कर रही है। पिछली सुनवाई में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की ओर से जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया गया था। इसके बाद याची राखी सिंह की ओर से इसका जवाब दाखिल करने का समय मांगा गया था। कोर्ट ने नौ सितंबर की तारीख नियत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed