{"_id":"66deae14a89dcdcde30b258d","slug":"mangesh-yadav-encounter-congress-leader-ajay-rai-said-for-judicial-inquiry-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mangesh Encounter: मंगेश यादव के घर पहुंचे अजय राय, बोले- हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए न्यायिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mangesh Encounter: मंगेश यादव के घर पहुंचे अजय राय, बोले- हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए न्यायिक जांच
Mon, 09 Sep 2024 01:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:43 PM IST
सार
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के जौनपुर स्थित आवास पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की।
विज्ञापन
मंगेश यादव के घर पहुंचे अजय राय ने परिजनों को दी सांत्वना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के घर पर सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने मंगेश के परिजनों से मिलकर सांत्वना व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय राय ने घटना की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। वहीं उन्होंने पुलिस पर एनकाउंटर की आड़ में हत्या का आरोप लगाया। मंगेश की मां एवं पिता को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता के विरोधियों को मरवाया जा रहा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक नदीम जावेद, अनिल यादव, हुकुम सिंह, देवराज पांडे, प्रभात विक्रम सिंह, राकेश सिंह, संदीप सोनकर, रामकुमार यादव, कमलेश यादव, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन