फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prisoner Mukesh Yadav committing suicide case in mau Family creates ruckus in ballia

जेल में बंदी के सुसाइड का मामला: घर पहुंचा शव, दाह संस्कार न करने पर अड़े परिजन, मनाने में जुटे अधिकारी

Mon, 09 Sep 2024 01:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Sep 2024 01:27 PM IST
सार

मऊ जिला जेल में बलिया के रहने वाले दुष्कर्म के आरोपी की आत्महत्या को लेकर परिजनों में रोष है। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे अधिकारी घरवालों को मनाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन
Prisoner Mukesh Yadav committing suicide case in mau Family creates ruckus in ballia
मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास मधुबनी मौजा निवासी 24 वर्षीय युवक मुकेश यादव का शव सोमवार सुबह गांव पहुंचा। परिजन शव को न लेने और अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। एडीएम डीपी सिंह और एसपी अनिल कुमार झा परिजनों को समझते रहे, लेकिन वह सुनने के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान कई बार नोकझोंक की भी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात की गई।

विज्ञापन

 
यह है मामला
परिजनों का आरोप है कि जिस पास्को एक्ट के मामले में मुकेश को जेल भेजा गया, वो लड़की बालिग है। दोनों ने मंदिर में शादी की थी। लड़की उसकी पत्नी बनकर उसी के घर में रहती है। एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह व एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा सोमवार सुबह मृत युवक के घर पहुंचे।
विज्ञापन


शव लेने के लिए मृत युवक की पत्नी व अन्य परिजनों को मनाने में घंटो लगे रहे, लेकिन मुकेश के परिजन मुआवजे में एक करोड़ रुपये, दो बीघा जमीन व पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Prisoner Mukesh Yadav committing suicide case in mau Family creates ruckus in ballia
मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में मुकेश की पत्नी बनकर घर में रह रही लड़की का कहना है कि वह बालिग है। एक निजी कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी कर ली है। मुकेश यादव के साथ मंदिर में शादी की है। पिता और भाई शादी पर राजी नहीं हुए और मुकेश पर मुकदमा दर्ज करा दिया।

उभांव पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की के बालिक होने व मर्जी से शादी करने के बावजूद पुलिस द्वारा मुकेश पर पास्को एक्ट लगाया गया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। मुकेश को गिरफ्तार करने के बाद पहले बलिया जेल और फिर वहां से मऊ जेल स्थानांतरित किया गया था। मऊ जेल के शौचालय में फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि परिजनों को मनाने की कोशिश की जा रही है, मौके पर फोर्स तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed