{"_id":"680cd51570524560b10a359d","slug":"varanasi-polytechnic-college-admission-applications-will-be-accepted-till-30th-april-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तक होंगे आवेदन, एक से छह मई तक सुधार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तक होंगे आवेदन, एक से छह मई तक सुधार का मौका
Sun, 27 Apr 2025 09:54 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:54 AM IST
सार
Varanasi News: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। जिले में 45 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं। जहां 4500 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवाओं को तकनीकी ज्ञान व कौशल में वृद्धि के लिए जिले में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। 30 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। जनपद में 45 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं। इनमें दो सरकारी और 43 प्राइवेट हैं। इनमें 4500 से अधिक सीटें हैं। शहर के टाउन पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रम ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की कक्षाएं चलती हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों का प्रवेश के लिए आवेदन लिया जा रहा है। प्रवेश के लिए छात्रों का हाईस्कूल पास होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Pahalgam Attack: शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाक नागरिक को वापस भेजा, LIU ने लिया एक्शन; वाराणसी में बढ़ी सुरक्षा
विज्ञापन
परीक्षा में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 और अनुसूचित जाति के लिए 200 रुपये फीस है। 1 से 6 मई तक अभ्यर्थी आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। 20 से 28 मई के बीच ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 10 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परीक्षा फल जारी किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें; News: मुनाफे का झांसा देकर ठगने का आरोप, 30 साल पुराने कारतूस को कराया नष्ट; पढ़ें वाराणसी की खास खबरें