फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police recovered cattle from containers five accused arrested

बनारस में कंटेनर व ट्रकों से 241 मवेशी बरामद, पांच गिरफ्तार

Sun, 28 Oct 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 28 Oct 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police recovered cattle from containers five accused arrested
डेमो पिक
पशुओं की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज बड़ी संख्या में मवेशी भरे वाहन पास हो रहे हैं। वहीं वाराणसी पुलिस ने तीन ट्रकों व एक कंटेनर में तस्करी कर ले जाए जा रहे 241 मवेशियों को बरामद किया। गाडि़यों में ठूंस-ठूंस कर भरे गए मवेशियों में 34 मृत पाए गए। पांच तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कैमूर जिले के कुदरा निवासी धर्मेंद्र साह, सासाराम के मुरादाबाद गांव निवासी मोहम्मद शहनवाज, आलमगंज निवासी मो. इजराइल, बागपत के बनौली थाना अंतर्गत बसावा का रहने वाला मो. चांद, मुजफ्फरनगर बिहार के गांव बुधनाखुर्द का मो. रिजवान शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि मवेशियों को कानपुर कटने के लिए ले जा रहे थे। हाल ही में मिर्जामुराद थाने के थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह को पशु तस्करी में संलिप्तता के मामले में निलंबित किया गया था और यहीं के सिपाही हैदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जामुरादपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर चौराहे पर चैकिंग के दौरान यह बरामदगी हुई। गाडियों में अलग-अलग नंबर के चार नंबर प्लेट भी रखे हुए थे। पशु तस्कर तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। कभी लग्जरी वाहन तो कभी डाक पार्सल लिखे कंटेनर या फिर पेट्रोल-डीजल के टैंकरों का इस्तेमाल करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed