Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 3 lakh people prayers Goddess Annapurna 37 hours long queue formed police struggling

वाराणसी: 37:45 घंटे में 3.5 लाख ने किए मां अन्नपूर्णा के दर्शन, 1.5 किमी लंबी लाइन लगी; पुलिस के छूटे पसीने

Sun, 08 Nov 2026 02:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Nov 2026 02:15 PM IST
सार

वाराणसी में मां अन्नपूर्णा के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 37 घंटे 45 मिनट में करीब 3.5 लाख भक्तों ने दर्शन किए। इस दौरान 17 लाख सिक्कों का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं की कतार करीब डेढ़ किलोमीटर तक पहुंच गई। भीड़ नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Varanasi 3 lakh people prayers Goddess Annapurna 37 hours long queue formed police struggling
अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच दिवसीय स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की 1.5 किमी तक लंबी लाइन लगी रही। एक श्रद्धालु को दर्शन करने में करीब 1.30 घंटे का समय लगा। दो दिनों में करीब 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मां अन्नपूर्णा के दरबार में 37:45 घंटे में 17 लाख सिक्के बांटे गए। मां की एक झलक पाने के लिए दशाश्वमेध से लेकर गोदौलिया और बांसफाटक की गलियों में भी लाइन लगी रही।

विज्ञापन


ढूंढीराज गली में पांव रखने तक की जगह नहीं रही। मीरघाट से मंदिर जाने वाली गली में 400 मीटर तक श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। भीड़ इतनी अधिक रही कि उसे नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ के दबाव को संभाला गया। इस बार मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों में रच-बस चुके करीब 100 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) भी पहुंचे। आधुनिक जीवनशैली और विदेशी चकाचौंध के बीच अपनी सनातन जड़ों से जुड़े इन प्रवासियों की भक्ति देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया। 

विज्ञापन
Trending Videos

रही तगड़ी सुरक्षा

भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में सजे इन एनआरआई श्रद्धालुओं ने आम भक्तों के साथ कतार में लगकर ‘जय मां अन्नपूर्णा’ और ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष किया। विदेश में बसे एनआरआई मां अन्नपूर्णा की स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन कर निहाल हो उठे। विदेशों से आए इन श्रद्धालुओं का कहना था कि वे वर्ष में सिर्फ एक बार मिलने वाले इस दुर्लभ स्वर्ण रूप के दर्शन के लिए खास तौर पर भारत पहुंचे हैं। 

आयुष मंत्री ने दी दीपावली की शुभकामनाएं : आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे। इससे पहले उन्होंने शनिवार को मां अन्नपूर्णा एवं आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

मां अन्नपूर्णा मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया दर्शन-पूजन : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से मां का दर्शन-पूजन किया। काशीवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed