फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board question paper keep in security

यूपी बोर्ड परीक्षाः बनारस में कड़ी सुरक्षा में रखे गए प्रश्नपत्र, तैयारियां अंतिम चरण में

Wed, 17 Jan 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 17 Jan 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
UP board question paper keep in security
Demo pic
यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र बनारस पहुंच गए। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को सील कर के रखा गया है। प्रथम चरण में इंटरमीडिएट के सभी विषयों के प्रश्नपत्रों के 228 बंडल पहुंचे हैं। जल्द ही हाईस्कूल के भी प्रश्नपत्र पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों का दौर भी अंतिम चरण में हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


परीक्षार्थी अभी प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। 15 जनवरी तक प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड होने थे लेकिन प्रवेश पत्रों के जारी होने की सूचना नहीं रही। बताया जा रहा है कि दो दिन में प्रवेश पत्र ऑनलाइन कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति भी अब तक नहीं हो पाई है। 17 जनवरी को डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed