{"_id":"6028baa18ebc3ee90a7cdf83","slug":"truck-collided-with-bus-coming-from-bihar-five-injured-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बिहार से आ रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बिहार से आ रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल
Sun, 14 Feb 2021 11:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से बनारस के सामने घाट आ रही सवारियों से भरी बस को रविवार की सुबह गढ़वा घाट मोड़ के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में घायल पांच यात्रियों का समीप के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस बस को क्रेन की मदद से किनारे कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बिहार से सामने घाट के बीच प्राइवेट बसें चलती हैं। सवारियों से भरी एक बस गढ़वा घाट मोड़ पर नेशनल हाईवे से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और वह पलट गई।
विज्ञापन
लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांच यात्री घायल हुए हैं, जबकि अन्य की हालत ठीक है। डाफी टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर की तस्दीक कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।