फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three special trains will run on October 31 for Chhath Puja the route will be Delhi Varanasi Patna

Chhath Puja Special Train: छठ पूजा के लिए 31 अक्तूबर को चलेंगी तीन विशेष ट्रेनें, दिल्ली-वाराणसी-पटना होगा रूट

Thu, 27 Oct 2022 11:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 27 Oct 2022 11:38 AM IST
सार

छठ यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। गाड़ी संख्या 04066 दिल्ली जंक्शन से पटना स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 31 अक्तूबर को दिल्ली से रात 11.10 बजे चलेगी, जो अगले दिन वाराणसी होते हुए पटना पहुंचेगी। इसी तरह 31 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 04032 दिल्ली जंक्शन से दरभंगा तक चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Three special trains will run on October 31 for Chhath Puja the route will be Delhi Varanasi Patna
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। यह ट्रेनें 31 अक्तूबर को रवाना होगी। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04066 दिल्ली जंक्शन से पटना स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 31 अक्तूबर को दिल्ली से रात 11.10 बजे चलेगी, जो अगले दिन वाराणसी होते हुए पटना पहुंचेगी। इसी तरह 31 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 04032 दिल्ली जंक्शन से दरभंगा तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे चलेगी और अगले दिन वाराणसी रुकते होते हुए अपराह्न 3:45 बजे दरभंगा पहुंचेेगी। 04074 दिल्ली जंक्शन से दरभंगा जंक्शन तक 31 अक्तूबर को चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाम 4 बजे चलेगी और अगले दिन वाराणसी रुकते हुए दरभंगा जंक्शन पर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन


मुंबई से बनारस के बीच चलेगी पूजा विशेष ट्रेन
छठ यात्रियों की सुविधाओं के लिए मुंबई सेंट्रल से बनारस तक अप-डाउन छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पूवोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 09183 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 26 अक्तूबर को मुंबई सेंट्रल से चलेगी, जो बनारस तक आएगी। इसी तरह 28 अक्तूबर को 09184 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन बनारस से चलेगी और मुंबई सेंट्रल तक जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed